सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का एक मामला खूब वायरल है। यहां एक पत्नी ने अपने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने अपने पति पर कई लड़कों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति पैसा देकर फ्लैट में अलग-अलग लड़कों को बुलाता था। उनसे अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनवाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो साल पहले फरवरी 2024 में मैनपुरी की रहने वाली एक युवती की शादी एटा जिले के अवागढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती के पिता ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए। बेटी को खुशी-खुशी ससुराल भेजा। युवक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर मुंबई की एक कंपनी पर नौकरी करता है। करीब ढाई लाख रुपये उसका वेतन है।
यह भी पढ़ें: मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी
शादी के बाद पति-पत्नी आगरा में एक फ्लैट में रहने लगे। मगर मामला तब बिगड़ गया जब पति अपनी पत्नी से दूर-दूर रहने लगा। उसकी हरकतों से पत्नी को शक हुआ। इस बीच महिला ने फ्लैट में खुफिया कैमरे इंस्टाल करवा दिए। जब उसने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए। पत्नी के मुताबिक फ्लैट में पति अलग-अलग लड़कों को बुलाता था। पैसा देकर उनसे संबंध बनाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।
यह भी पढ़ें: 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट, इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान
अब महिला ने पति के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि जब पति की हरकतों का विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये दहेज की भी मांग की। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने मामला दर्ज कराया है।