हरियाणा में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा की चंडीगढ़ में सरकारी घर में शनिवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। मंत्री के सरकारी आवास पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मंत्री की कोठी में सफाई का काम करने वाली महिला ने खुद को मंत्री का PA बताने वाले कर्मचारी पर छेड़छाड़ करने और हाथ पकड़ने का आरोप लगाया।
अपने साथ छेड़छाड़ होने के बाद महिला ने अपने दूसरा सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी, जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने मंत्री अरविंद शर्मा के आवास का नारेबाजी करते हुए घेराव किया। जब कर्मचारी हंगामा कर रहे थे ते उस वक्त अरविंद शर्मा घर पर ही थे। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो शर्मा ने दोनों के बीच सुलह करवाते हुए हंगामा शांत करवाया। हालांकि, छेड़छाड़ करने वाले कर्मचारी ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया।
यह भी पढ़ें: करोल बाग में आग से खाक़ हुआ विशाल मेगा मार्ट, दो शव बरामद
छेड़छाड़ के बाद हाथ पकड़ा- महिला
महिला कर्मचारी ने बताया कि मंत्री की कोठी में दीपक कौशिक नाम का एक कर्मचारी काम करता है, दो खुद को मंत्री का PA बताता है। महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर दीपक और उसके बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला कर्मचारी ने दीपक पर छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने का आरोप लगाया। घटना के बाद महिला ने फौरन इसकी सूचना अपने साथियों को दे दी। उसके साथी तुरंत मंत्री की कोठी पर पहुंच गए और वहां हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें: केरल में निपाह वायरस के दो केस सामने आए, तीन जिलों में अलर्ट
मंत्री की डांट के बाद मांगी माफी
बता दें कि अरविंद शर्मा नायब सिंह सैनी की सरकार में सहकारिता और पर्यटन मंत्री हैं। उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में सरकारी कोठी मिली हुई है। महिला यहीं पर सफाई का काम करती है। महिला ने बताया कि विवाद बढ़ने पर मंत्री अरविंद शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने व उनकी पत्नी ने दीपक की कड़ी डांट लगाई। दीपक ने अपने किए और पूरे मामले पर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया। यही वजह है कि महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।
वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी उदय पाल ने बताया कि सेक्टर 16 में मंत्री अरविंद शर्मा की कोठी पर हुए हंगामे की जानकारी नहीं है। पुलिस कंट्रोल रूम में इसको लेकर ऐसी कोई कॉल नहीं आई है।