logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमानत पर छूटकर करता था परेशान, महिला ने आंख में मिर्च झोंककर हंसिया से काट डाला

तमिलनाडु में एक महिला ने अपने घर आए शख्स को हंसिया से काटकर मार डाला। आरोप है कि वह जमानत पर छूटकर आया था और महिला को परेशान करता था। 

ai generated image of crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक महिला को एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने उस युवक के आंख में मिर्च झोंक दी और फिर हंसिए से हमला करके जान ले ली। बताया गया है कि जिस युवक को महिला ने मारा है वह डकैती के आरोप में जेल में बंद था और कुछ दिनों पहले ही जमानत पर बाहर आया था। हत्या की आरोपी महिला का कहना है कि जमानत पर आने के बाद से ही वह उसे परेशान करता था और उस दिन भी यही करने घर आया था।

 

यह मामला विरुधुनगर के शिवकाशी का है। महिला की पहचान मरुताई (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि 26 साल का थंगा मुनिस्वरन हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आया था। महिला का कहना है कि वह आए दिन उसे परेशान करता था और कई बार तो घर भी आ जाता था। अब इसी हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के बेटे और उसकी एक रिश्तेदार से भी पूछताछ की है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चे को डांट दिया था, उसके पिता ने स्कूल जाकर टीचर को बेल्ट से पीटा

जब तक मरा नहीं तब तक मारा

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को भी थंगा शिवकाशी में मरुताई के घर पहुंचा। उसने कुछ कहा ही था कि मरुताई ने उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे वह बेहाल हो गया और अपना संतुलन खो बैठा। मरुताई ने मौका देखा और हंसिया लेकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मरुताई ने हंसिया से थंगा के गले पर तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया।

यह भी पढ़ें: सिंगर अंकित बालियान की हत्या, जिस से निकलते ही मारी गई गोली

 

 

नतीजा यह हुआ कि मौके पर ही थंगा की मौत हो गई। उसकी लाश विरुदुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजी गई। वहीं पोस्टमार्टम और अन्य जाचें कराई गईं। अब शिवकाशी ईस्ट की पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके पूछताछ और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त मरुताई के घर पर क्या हुआ था जिसके चलते उसने थंगा पर हमला कर दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य शख्स की कोई भूमिका है या नहीं।

  

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें