महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा (भगवान गणेश) के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार करते समय सांस लेने में हुई तकलीफ होने के बाद एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पुणे के रहने वाले 25 साल के इंजीनियर जयदीप नेमाड़े के तौर पर हुई है।
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को जयदीप नेमाडे लालबाग बिल्डिंग नंबर 3 में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी। उस समय की स्थिति को देखते हुए लालबाग गणेश उत्सव मंडल के धिकारियों ने जयदीप को फौरन एंबुलेंस से ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में नशेड़ियों ने बाइक से घसीटकर युवती से की बदसलूकी, 1 आरोपी गिरफ्तार
जयदीप की हार्ट अटैक से मौत
ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान जयदीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मामले में कालाचौकी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल किसी तरह की शिकायत या शक नहीं जताया गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बेटियों को 10 हजार महीना PhD फेलोशिप, महिला आयोग के मंच से बोले CM सम्राट चौधरी
हार्ट अटैक से नौजवानों की मौत
बता दें कि बीते कुछ सालों में हार्ट अटैक की बीमारी से नौजवान लोगों की भी मौत हो रही है। जबकि पहले यह बिमारी अधिक उम्र वाले लोगों की बीमारी के तौर पर जानी जाती थी।