उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने मवैया निवासी जुबेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता युवती ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई। वह हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची थी।
युवती के अनुसार डेढ़ साल पहले उसकी जुबेर से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने अपना नाम करन बताकर खुद को हिंदू बताया, दोस्ती की और शादी का वादा करके उसका भरोसा जीता। उसने युवती को कई जगहों पर घुमाया। इस दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप हुआ तो प्रेमिका का टिंडर पर फर्जी प्रोफाइल बनाया, 18 लड़कों को घर भेजा
रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन पर जोर
जब युवती ने शादी की बात की तो जुबेर टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि करन नाम बताने वाला असल में जुबेर है। युवती ने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी और उसके घरवालों ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
आरोपियों ने पीड़िता से मदरसे में धर्म बदलवाने की बात कही और इसके बदले 12 लाख रुपये देने का लालच भी दिया गया। विरोध करने पर मारपीट और धमकी भी दी गई।
यह भी पढ़ें: 'हमने धर्म नहीं बदला, यह लव जिहाद नहीं है', फरमान से शादी पर मोनालिसा की सफाई
मुहम्मद जुबैर को तलाश रही पुलिस
पुलिस अधिकारी राजेश सिंह के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाएंगे। आरोपी जुबेर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।