logo

ट्रेंडिंग:

फोन एडिक्शन से बचने के लिए 'ब्रिक' इस्तेमाल कर रहे अमेरिकी, क्या है यह डिवाइस?

ब्रिक एक ऐसा छोटा गैजेट है जो आपके फोन की फालतू एप्स को फिजिकल तौर पर लॉक कर देता है ताकि आपकी फोन की लत छूट सके।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Ai Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज के दौर में हम चाहकर भी अपने फोन से दूर नहीं रह पाते। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हमारा हाथ सिर्फ फोन के स्क्रीन पर ही रहता है। इसी समस्या का हल निकालने के लिए अब एक नया और अनोखा तरीका आया है, जिसे 'ब्रिक' नाम दिया गया है। यह कोई साधारण ऐप नहीं बल्कि एक छोटा सा गैजेट है जो हमें अपनी डिजिटल दुनिया से बाहर निकलने में मदद करता है।

 

ब्रिक दिखने में एक छोटा सा, सफेद रंग का प्लास्टिक का टुकड़ा है। यह इतना छोटा है कि आप इस आसानी से अपने हाथों में पकड़ सकते है या चाबियों में भी लटका सकते हैं। लेकिन इसकी असली ताकत इसके अंदर छिपी तकनीक में है, जो आपके फोन की उन एप्स को काबू में रखती है, जो आपका सबसे ज्यादा समय बर्बाद करती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं, कैसे चेक करें? नोट कीजिए टिप्स

यह काम कैसे करता है?

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आपको बस अपने फोन में इसकी एक ऐप डाउनलोड करनी होती है और उन एप्स की एक लीस्ट बनानी होती है जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं, जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक या कोई गेम। इसके बाद, जैसे ही आप अपने फोन को इस 'ब्रिक' नाम के छोटे से पत्थर के टच करते हैं, वे सारी चुनी हुई एप्स तुरंत लॉक हो जाती हैं। अब आप चाहकर भी उन्हें नहीं खोल सकते।

 

ब्रिक डिवाईस

असली दुनिया से जुड़ने का अनोखा तरीका

इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 'फिजिकल रुकावट' है। अगर आप काम पर जाते समय या दोस्तों से मिलते समय इस ब्रिक को घर पर ही छोड़ देते हैं, तो आप उन लॉक की गई एप्स को तब तक नहीं खोल पाएंगे जब तक आप वापस घर आकर फोन को फिर से उस ब्रिक से टच न कर दें। यह आपको मजबूर करता है कि आप अपना ध्यान फोन से हटाकर अपने काम और सामने बैठे लोगों पर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: आने वाली है गर्मी, पहली बार AC चलाने से पहले कर डालें ये काम, वरना होगा नुकसान

जीवन में आ रहा है बड़ा बदलाव

इस छोटे से गैजेट की मदद से लोग अब अपनी नींद पूरी कर पा रहें हैं, काम पर बेहतर ध्यान लगा रहे हैं और अपने परिवार के साथ बिना किसी डिस्टर्बेंस के वक्त बिता रहे हैं। यह हमें याद दिलाता है कि फोन हमारे काम के लिए है, न कि हम फोन के गुलाम। यह छोटी सी तकनीक हमें फिर से असली और सुकून भरी जिंदगी जीने का मौका दे रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap