आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पढ़ाई तक, ऑफिस के काम और मनोरंजन तक लगभग हर काम फोन से ही होता है। हालांकि कई बार फोन अचानक धीमा चलने लगता है या बार-बार हैंग होने लगता है जिससे काफी परेशानी होती है। कई बार लोग अपने हैंग फोन को बार-बार ठीक कराने स्टोर ले जाते हैं जिससे काफी खर्चा बैठ जाता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अपने हैंग फोन घर पर ही खुद से ठीक कर सकते हैं।
अगर आप नया फोन खरीदते हैं तो वह कुछ वक्त तो बहुत अच्छा चलता है लेकिन थोड़े समय होने के बाद वह धीरे चलने लगता है या हैंग होने लगता है। कई मामलों में कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर, स्टोरेज खाली करके और फोन को सही तरीके से इस्तेमाल करके इस समस्या को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है। टेक एक्सपर्ट्स भी सबसे पहले यही उपाय अपनाने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें: वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है? आजमाएं ये 6 तरीके, तनाव कम होगा
फोन आखिर क्यों हैंग होता है?
अगर आपका फोन पहले की तुलना में काफी धीमा चल रहा है, ऐप्स खुलने में समय लग रहा है या स्क्रीन बार-बार रुक रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह फोन की स्टोरेज का लगभग भर जाना होता है। जब फोन में बहुत कम खाली जगह बचती है तो उसकी स्पीड अपने आप कम होने लगती है। इसके अलावा भी बहुत से ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से फोन हैंग होने की संभावना बढ़ जाती है।
फोन को एक बार रीस्टार्ट करें
अगर फोन अचानक स्लो हो गया है या हैंग कर रहा है तो सबसे पहले उसे रीस्टार्ट करें। इससे बैकग्राउंड में चल रहे कई गैर जरूरी प्रोसेस बंद हो जाते हैं और फोन की मेमोरी भी कुछ हद तक खाली हो जाती है। कई बार सिर्फ रीस्टार्ट करने से ही फोन पहले की तरह स्मूद चलने लगता है।
स्टोरेज में खाली जगह जरूर रखें
फोन की स्टोरेज पूरी भर जाने पर उसकी परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा असर दिखता है। कोशिश करें कि फोन में हमेशा कुछ स्टोरेज खाली रहे। जिन फोटो, वीडियो या फाइलों की जरूरत नहीं है उन्हें डिलीट कर दें या क्लाउड या कंप्यूटर में सेव कर लें। इससे फोन को बेहतर तरीके से काम करने की जगह मिलती है।
ऐप्स का कैश साफ करते रहें
हर ऐप इस्तेमाल के दौरान कैश फाइलें बनाता है। समय के साथ ये फाइलें काफी बढ़ जाती हैं और फोन को धीमा कर सकती हैं। ऐसे में समय-समय पर ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का कैश क्लियर करना फायदेमंद रहता है। ध्यान रहे कि कैश क्लियर करने से आपकी जरूरी जानकारी नहीं मिटती, सिर्फ अस्थायी फाइलें हटती हैं।
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें
कई लोग एक साथ दर्जनों ऐप्स खोलकर छोड़ देते हैं। इससे फोन की RAM पर दबाव बढ़ता है और फोन हैंग होने लगता है। जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर दें। इससे फोन की स्पीड बेहतर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: महीने के आखिर में ऐसे बचा सकते हैं अपने पैसे, नहीं होगी पैसों की किल्लत
फोन और ऐप्स को अपडेट रखें
अगर काफी समय से आपने फोन का सॉफ्टवेयर या ऐप्स अपडेट नहीं किए हैं तो यह भी स्लो परफॉर्मेंस की वजह बन सकता है। कंपनियां नए अपडेट के जरिए बग ठीक करती हैं और परफॉर्मेंस बेहतर बनाती हैं। इसलिए समय-समय पर सॉफ्टवेयर और सभी जरूरी ऐप्स अपडेट करते रहें।
गैर जरूरी ऐप्स हटा दें
कई बार हम ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कर लेते हैं जिनका इस्तेमाल महीनों तक नहीं करते हैं। ये ऐप्स स्टोरेज भी घेरते हैं और बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ऐसे ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देने से फोन हल्का महसूस होता है और उसकी स्पीड भी बेहतर हो सकती है।
फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो ध्यान दें
अगर फोन लगातार गर्म हो रहा है तो उसकी स्पीड अपने आप कम हो सकती है। ऐसे में कुछ देर के लिए गेमिंग या भारी ऐप्स बद कर दें, चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल कम करें और अगर फोन का काम नहीं है तो उसे कुछ देर के लिए आराम दें।
फैक्ट्री रीसेट करें
अगर सभी उपाय करके बाद भी फोन बार-बार हैंग हो रहा है तो फैक्ट्री रीसेट करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने सभी जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और दस्तावेजों को बैकअप जरूर बना लें क्योंकि रीसेट के बाद फोन का पूरा डेटा हट जाता है। मतलब आप समझ लीजिए की आपका फोन पूरा नया जैसा हो जाता है।