logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्लोबल आउटेज से परेशान माइक्रोसॉफ्ट, परेशान हुए लाखों लोग

माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल आउटेज से आउटलुक, टीम्स और कोपायलट जैसे ऐप प्रभावित हुए हैं। कंपनी टेक्निकल ग्लिच को ठीक करने में जुटी है।

माइक्रोसॉफ्ट। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

माइक्रोसॉफ्ट। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट अपनी सेवाओं में आई बड़ी ग्लोबल गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश में जुटा है। लाखों लोग अचानक आई परेशानी से प्रभावित हुए हैं। टीम्स, आउटलुक और कंपनी का एआई सॉफ्टवेयर कोपायलट कनेक्टिविटी में खामियां आईं हैं। कंपनी ने कहा है कि तकनीकी खामी को दूर करने की कोशिश हो रही है। नतीजे सकारात्मक दिख रहे हैं, जल्द इसे बहाल कर लिया जाएगा। 

मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक गुरुवार को आउटलुक की शिकायतें दुनिया भर में लगभग 1,40,000 पार कर गईं हैं। BBC के मुताबिक इस आउटेज के पीछे साइबर हमले का कोई संकेत नहीं है। अमेरिका, जापान और सिंगापुर समेत कई देशों के यूजर्स ने दिक्कतों की शिकायत की।

यह भी पढ़ें: Microsoft ने कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर, क्या AI है वजह?

क्या है आउटेज की वजह?

माइक्रोसॉफ्ट ने X पर बताया कि कई सर्वर अचानक मौजूद नजर नहीं आ रहे हैं। इससे बाकी सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है। असर माइक्रोसॉफ्ट 365 के प्रोग्रामों पर पड़ा है। यह कारोबारी कंपनियों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली ऑनलाइन सेवा है, जिसमें आउटलुक, टीम्स और वनड्राइव जैसे दफ्तरी टूल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के सहकर्मियों से जुड़ने और साथ काम करने का अहम जरिया है।

और किन सेवाओं पर असर?

कंपनी के मुताबिक यूजर्स कुछ फाइलें या कैलेंडर ऐप में कुछ जानकारी नहीं देख पा रहे हैं। कोपायलट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। कंपनी ने कहा कि मैसेजिंग और ऑनलाइन मीटिंग काफी हद तक चल रही थीं। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहकों के धैर्य की सराहना करती है और सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने यह चेतावनी भी दी कि जो सेवाएं बहाल हो चुकी हैं, वे दोबारा काम करना बंद कर सकती हैं। इसका असर किसी भी क्षेत्र के ग्राहकों पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ला रहा AI स्मार्ट बैज, ऑफिस के काम को पूरी तरह से बदल देगी यह तकनीक

AI कंपनियों और दूसरे कारोबार पर असर

इस आउटेज का असर दूसरी कंपनियों पर भी पड़ा है। इनमें AI कंपनियां एंथ्रोपिक और OpenAI भी हैं। ये माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम के साथ काम करती हैं। चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं से अपने कनेक्शन में आई दिक्कत की जांच कर रही है। इसकी वजह से कुछ टूल उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं।

असर क्या हुआ है?

इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने वाली कंपनी वर्कहॉर्स ग्रुप को 12 नवंबर को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने थे। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल आउटेज से कारोबार में आई रुकावटों का हवाला देते हुए इसे 16 नवंबर के लिए टाल दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने अपने एज़्योर क्लाउड प्लेटफॉर्म में भी आउटेज की जानकारी दी थी। उसका असर कंपनी के प्रोडक्टिविटी टूल और दुनिया भर की कंपनियों पर पड़ा था।

Related Topic:#Microsoft

और पढ़ें