logo

मूड

ट्रेंडिंग:

30 साल पहले जमाया था भ्रूण, अब धरती पर जन्मा सबसे बूढ़ा बच्चा

अमेरिका में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह 30 साल पुराने एक भ्रूण से बच्चे का जन्म हुआ है। इसे अब दुनिया का सबसे पुराना बच्चा कहा जाएगा।

Frozen Embryo

जमा हुआ भ्रूण, Photo Credit- Harvard Health

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करीब 30 साल पहले जमाए गए एक भ्रूण से अमेरिका में एक बच्चे का जन्म हुआ है। उसे अब तक जन्मा सबसे ओल्डस्ट बेबी कहा जा रहा है। दरअसल 30 साल पहले अमेरिकी राज्य ओहायो के रहने वाले एक दंपत्ति लिंडसे और टिम ने एक महिला लिंडा आर्चर्ड के भ्रूण को गोद लिया था। उस समय IVF तकनीक नई-नई ही आई थी, इसी से लिंडा को गर्भवती किया गया था। उसने 4 भ्रूण विकसित किए थे। इनमें से 3 को प्रिजर्व कर लिया गया था।

 

अब उन्हीं में से एक भ्रूण को बच्चे में तब्दील करने का काम अमेरिका के टेनेसी राज्य के फर्टिलिटी सेंटर में हुआ है। बच्चे का नाम थैडियस डैनियल पियर्स रखा गया है। 

फर्टिलिटी सेंटर का कहना है कि वह हर एक भ्रूण में जीवन खोजने की कोशिश करते हैं चाहे वह कितना भी पुराना हो। बच्चे के जन्म को किसी साई-फाई फिल्म की तरह बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- स्पर्म से एलर्जीप्रेग्नेंसी में आती है दिक्कत, यह कैसी बीमारी?

30 साल बाद बच्चा क्यों?

BBC के मुताबिक 1994 में लिंडसे और टिम ने लिंडा के भ्रूण से अपनी बेटी को हासिल किया था, जो अब 30 साल की हो चुकी है। वहीं, 3 को स्टोरेज में ही छोड़ दिया था। इसी बीच लिंडा का अपने पति से तलाक हो गया। पति से अलग होने के बावजूद लिंडा भ्रूण को रिसर्च या दूसरे परिवार के लिए नहीं छोड़ना चाहती थीं।

 

उन्होंने भ्रूण को सुरक्षित रखने के लिए हर साल हजारों डॉलर खर्च किए थे। इसके बाद लिंडा को एक एजेंसी के बारे में पता चला जो भ्रूण को गोद लेते हैं। इसी एजेंसी की मदद से उन्हें ओहायो का एक कपल मिला जो माता-पिता बनना चाहते थे। इसके बाद उन्हें भ्रूण दे दिया गया और उससे बच्चे का जन्म हुआ। नए माता-पिता बने दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने को रिकॉर्ड नहीं बनाया है, वह सिर्फ मां-बाप बनना है।

 

यह भी पढ़ें: न डॉक्टर, न नर्स, रोबोट कर रहा गॉल ब्लैडर की सर्जरी

 

क्या पहले भी ऐसा हुआ है?

इससे पहले 2022 में भी जमे हुए भ्रूण से बच्चों का जन्म हुआ था। इस केस में भी 30 साल पहले भ्रूण को फ्रीज कर दिया गया था। दरअसल 22 अप्रैल 1992 को एक अज्ञात विवाहित जोड़े के लिए IVF की मदद से भ्रूण बनाए गए थे। इनमें से एक बच्चा पैदा करने के बाद बाकी को लिक्विड नाइट्रोजन में -19 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखा गया था। IVF की मदद से कई भ्रूण बनाए जा सकते हैं, जिन्हें बाद में उन लोगों को दिया जा सकता है जिनके बच्चे नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें: 2 अगस्त को 6 मिनट के लिए अंधेरा हो जाएगा? NASA से जान लीजिए सच

 

जमे हुए भ्रूण से जीवन मिलना कितना मुश्किल

भ्रूणों को अनिश्चित काल के लिए जमाया जा सकता है, लेकिन इनके जीवित रहने की दर करीब 80% होती है। सभी जमाए गए भ्रूण से जीवन मिलना मुश्किल है। 2022 में 5 भ्रूणों को पिघलाया गया था, इनमें 3 ही नए जीवन के लिए तैयार थे लेकिन जन्म केवल 2 ही ले सके। भ्रूण चाहे जितने भी समय के लिए डीप फ्रीज़र में रखा गया हो, उससे जन्म लेने वाला बच्चा किसी सामान्य बच्चे की तरह स्वस्थ होता है।

 

 

 

 

Related Topic:#IVF

और पढ़ें