logo

मूड

ट्रेंडिंग:

5 साल में भारत में डेवलपर्स की संख्या 5 गुना बढ़ी, अमेरिका-चीन में कितना इजाफा?

भारत में 2020 से 2025 के बीच डेवलपर्स की संख्या करीब 5 गुना बढ़कर 2.19 करोड़ हो गई। GitHub के आंकड़ों पर आधारित Adobe की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

representative image of Developer

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत में पिछले पांच साल में डेवलपर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। GitHub के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में भारत में करीब 45 लाख डेवलपर्स थे जो 2025 में बढ़कर 2.19 करोड़ हो गए। यानी पांच साल में भारत की डेवलपर कम्युनिटी करीब पांच गुना बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डेवलपर हब बन गया है और इस मामले में सिर्फ अमेरिका से पीछे है।

 

Adobe के साथ मिलकर किए गए इस विश्लेषण में 2025 के दुनिया के 10 सबसे बड़े डेवलपर कम्युनिटी वाले देशों की तुलना की गई है। इसमें 2020 से 2025 के बीच इन देशों में डेवलपर्स की संख्या में हुई बढ़ोतरी और ग्रोथ रेट को देखा गया। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में भारत की डेवलपर कम्युनिटी की ग्रोथ सबसे तेज रही। वहीं अमेरिका में डेवलपर्स की कुल संख्या सबसे ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: भारत में आया Meta Muse तो क्या बदल जाएगा WhatsApp का इस्तेमाल? समझिए

 

अमेरिका और चीन में कितने डेवलपर्स?

2025 में अमेरिका में करीब 2.8 करोड़ डेवलपर्स हैं, जबकि 2020 में यह संख्या 1.02 करोड़ थी। इस दौरान अमेरिकी डेवलपर कम्युनिटी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 21 फीसदी रही। इसके मुकाबले भारत की CAGR 34.4 फीसदी रही, जो टॉप-10 देशों में सबसे ज्यादा है।

 

चीन 1.07 करोड़ डेवलपर्स के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर है। 2020 में वहां करीब 61 लाख डेवलपर्स थे। इस दौरान चीन की डेवलपर कम्युनिटी की CAGR 10.8 फीसदी रही, जो टॉप-10 देशों में सबसे कम है।

 

यह भी पढ़ें: घिबली से 80s रेट्रो ट्रेंड तक, आपकी फोटो के बदले AI कंपनियों को क्या मिल रहा?

2028 तक भारत के आगे निकलने का अनुमान

आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि भारत 2028 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर हब बन सकता है। भारत के बाद ब्राजील की डेवलपर कम्युनिटी 33.3 फीसदी और इंडोनेशिया की 33.2 फीसदी की दर से बढ़ी। जापान की ग्रोथ 28 फीसदी रही। रूस में 42 लाख और कनाडा में 35 लाख डेवलपर्स हैं। कुल मिलाकर, आंकड़े बताते हैं कि 2020 से 2025 के बीच भारत में डेवलपर्स की संख्या में दुनिया के प्रमुख देशों के मुकाबले तेज बढ़ोतरी हुई है।

Related Topic:#Technology

और पढ़ें