logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली और छठ से पहले नहीं मिल रहा ट्रेन का टिकट, तो अपनाएं ये 5 विकल्प

दिवाली त्योहार से पहले कई लोगों को घर जाने के लिए ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिलती है। अगर आपको भी ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो आप इन विकल्पों को अपना सकते हैं।

train ticket booking

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवाली का त्योहार मनाने से पहले कई लोग अपने घर जाने लगते हैं, ताकि परिवार के साथ त्योहार मना सकें। त्योहारों से पहले ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती है। इसके अलावा तत्काल विंडो खुलते ही चंद मिनटों में सभी टिकट बुक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग बस और अन्य 4 विकल्प अपनाकर आसानी से घर जा सकते हैं।

 

इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा और 15 नवंबर को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। अगर आपको भी अब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिली है, तो घबराएं नहीं। ये 5 विकल्प अपनाकर आप आसानी से घर जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में पहले से आधार ऐप जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया

1. ब्रेक जर्नी करें

अगर ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो आप अपने शहर तक जाने वाले रास्ते को 2 हिस्सों में बांट दें। इसमें आपको 2 ट्रेनों की टिकट बुक करनी होगी। उदाहरण के लिए, अगर आपको दिल्ली से पटना जाने की कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो दिल्ली से पटना तक सीधे जाने के बजाय पहले दिल्ली से प्रयागराज ट्रेन से जाएं। फिर वहां से दूसरी ट्रेन में बैठकर पटना पहुंचें।

 2. IRCTC की 'विकल्प' स्कीम चुनें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) में ट्रेन की टिकट बुकिंग करते समय IRCTC की विकल्प (Alternate Train Accommodation Scheme) चुनें। इस सुविधा के जरिए अगर आपको किसी ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिली है, तो उसी रूट पर जाने वाली अन्य ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल सकती है। इसके अलावा दिवाली और छठ त्योहार से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, जिनमें आपको कन्फर्म टिकट मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: हर घर तिरंगा का फोटो पोर्टल पर कैसे अपलोड करें? जानिए

3. कार से जाएं

अगर आपका शहर ज्यादा दूर नहीं है, तो कार में बैठकर भी अपने घर जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आपको दिल्ली से चंडीगढ़ जाना है, तो आप ऑनलाइन ऐप के जरिए BlaBlaCar या Quick Ride जैसे ऐप से कार बुक करके घर जा सकते हैं।

4. बस से जाएं

ट्रेन की तरह ही दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए कई बसें जाती हैं। आप सरकारी पोर्टल या रेडबस और अभीबस जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। फिर बसों के जरिए अपने घर जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही चेक कर सकेंगे PF का बैलेंस, आज ही जान लें तरीका

5. कनेक्टिंग फ्लाइट्स लें

त्योहारों के सीजन में फ्लाइट्स का किराया बेहद महंगा हो जाता है। ऐसे में आप अपने शहर के लिए सीधे फ्लाइट लेने के बजाय आसपास के किसी दूसरे एयरपोर्ट की टिकट ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से पटना जा रहे हैं, तो इस रूट पर भारी भीड़ हो सकती है, जिससे फ्लाइट की टिकट महंगी हो सकती है। ऐसे में आप पटना के बजाय गोरखपुर तक की फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे आपके रुपये बच सकते हैं।

Related Topic:#Utility News#Diwali

और पढ़ें