logo

मूड

ट्रेंडिंग:

EV चार्ज कैसे करें कि न लगने पाए आग? नोट कीजिए टिप्स

इंदौर जैसे हादसों से बचने के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें। साथ ही, सफर के तुरंत बाद या रातभर चार्जिंग करने जैसी गलतियों से पूरी तरह दूर रहें।

EV

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंदौर में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय हुई आगजनी की घटना ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। इस हादसे में न केवल संपत्ति का नुकसान हुआ, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में बैटरी फटने या शॉर्ट सर्किट जैसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती हैं। 

 

अगर आप भी ई-स्कूटी या ई-कार का इस्तेमाल करते हैं, तो चार्जिंग के दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। सही तरीके से चार्जिंग करने और कुछ सावधानियां बरतने से आप ऐसे किसी भी जानलेवा हादसे से खुद को और अपने परिवार को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं, कैसे चेक करें? नोट कीजिए टिप्स

चार्जिंग के समय रखें इन 5 मुख्य बातों का ध्यान

सही चार्जर का ही करें इस्तेमाल

 

अपनी गाड़ी को हमेशा कंपनी से मिले ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। बाजार में मिलने वाले सस्ते या लोकल चार्जर वोल्टेज को सही से कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे बैटरी ज्यादा गर्म होकर फट सकती है।

 

धूप और बंद जगह से बचें 

 

अपनी ई-स्कूटी को कभी भी सीधी तेज धूप में चार्ज न करें। कोशिश करें कि चार्जिंग पॉइंट किसी ठंडी और हवादार जगह पर हो। अगर चार्जिंग के दौरान बैटरी बहुत ज्यादा गर्म महसूस हो, तो तुरंत स्विच बंद कर दें।

 

ओवरचार्जिंग से तौबा करें

 

कई लोग रातभर गाड़ी को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, जो बहुत खतरनाक है। फुल चार्ज होने के बाद भी प्लग लगा रहने से बैटरी के सेल्स पर दबाव बढ़ता है। जैसे ही चार्जिंग 90-95% हो जाए, प्लग निकाल दें। 

 

सॉकेट और वायरिंग की जांच

 

जिस सॉकेट में आप चार्जर लगा रहे हैं, वह अच्छी क्वालिटी को होना चाहिए। ढीले कनेक्शन या पुरानी और कमजोर वायरिंग से स्पार्किंग हो सकती है। हमेशा भारी लोड सहने वाले पावर सॉकेट का ही उपयोग करें।

 

गीली जगह पर न करें चार्ज

 

बारिश के मौसम में या गीले फर्श पर खड़े चार्जिंग करना बिजली के झटके का कारण बन सकता है। सुनिश्चित करें कि चार्जर, तार और गाड़ी का चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह से सूखा हो।

 

यह भी पढ़ें: आने वाली है गर्मी, पहली बार AC चलाने से पहले कर डालें ये काम, वरना होगा नुकसान

हादसा टालने के लिए क्या करें

सफर के तुरंत बाद चार्ज न करें: लंबी दूरी तय करने के बाद बैटरी काफी गर्म होती है। उसे कम से कम 30-40 मिनट तक ठंडा होने दें, उसके बाद ही चार्जिंग पर लगाएं।

 

बैटरी की जांच: अगर बैटरी से कोई अजीब गंध आ रही हो, उसमें से आवाज आ रही है या वह फूल गई हो, तो उसे तुरंत सर्विस सेंटर लेकर जाएं।

 

एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल न करें: भारी करंट के कारण साधारण एक्सटेंशन बोर्ड पिघल सकते हैं और आग सग सकती है। हमेशा दीवार पर लगे मेन सॉकेट का ही उपयोग करें।

 


और पढ़ें