logo

ट्रेंडिंग:

किसानों के लिए रामबाण साबित होगा भारत विस्तार ऐप, कैस साबित होगा मददगार?

भारत विस्तार एक एआई (AI) प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के जरिए किसानों को खेती से संबंधित विशेष जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

farmer

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत ने कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण की तरफ एक कदम और बढ़ा लिया है, क्योंकि भारत विस्तार नाम का एक एआई ऐप आज लॉन्च हो चुका है। भारत विस्तार ऐप में किसानों को मौसम, फसल, सरकारी योजनाओं और मंडी के भाव की जानकारी अपने फोन में आसानी से मिल जाएगी। इस ऐप को किसानों की मदद करने के लिए बनाया गया है ताकि किसान अच्छी फसल उगा सकें।

 

भारत विस्तार एआई ऐप को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया है। यह ऐप मंगलवार से इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत विस्तार ऐप की शुरुआत शिवराज सिंह ने जयपुर में की है। जानकारी के लिए बता दें कि इस भारत विस्तार ऐप में लोग अपनी सुविधा के अनुसार भाषा बदल सकते हैं, जैसे किसी को इंग्लिश भाषा समझने में परेशानी होती है तो ऐप को हिंदी में कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं केनिशा पालीवाल जिनकी हल्दीराम परिवार में हुई शादी?

भारत विस्तार ऐप

भारत विस्तार ऐप केंद्र सरकार द्वारा बनवाया गया है। यह प्लेटफॉर्म किसानों के दोस्त की तरह काम करेगा, जिससे किसान 24 घंटे कभी भी कॉल कर सकते हैं और चैट के जरिए खेती से जुड़ी समस्याओं पर सलाह ले सकते हैं, ताकि अपनी खेती की समस्या का जल्द से जल्द वे उपाय कर सकें और बेहतर फसल उगा सकें।

 

जब भी किसानों को खेती से जुड़ी कोई समस्या होगी तो वे अपने फोन में इस ऐप के जरिए सारी जानकारी पा सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपने सवाल को सरल भाषा में पूछना होगा और फिर एआई उस सवाल का जवाब दे देगा। अगर किसी व्यक्ति के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह किसान भारत विस्तार ऐप के टेलीफोन नंबर 155261 पर कॉल कर अपने सवालों के जवाब पा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने अपने नियमों के जरिए डीपफेक वीडियो पर कसी लगाम

 

किसानों के लिए कैसे कारगर?

पहले किसानों को मंडी के भाव जानने के लिए बाजार जाना पड़ता था। देश के सभी किसानों को फसल से जुड़ी सरकारी जानकारी का पता नहीं चलता था। जिस वजह से कई किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते थे। किसान फसल से जुड़े कृषि विशेषज्ञों से सीधे बात नहीं कर पाते थे, जिस वजह से उन्हें अपनी खेती में नुकसान का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब भारत विस्तार प्लेटफॉर्म पर किसान अपनी फसल से जुड़ी जानकारी कृषि विशेषज्ञों से ले सकते हैं। मंडी का वर्तमान में क्या भाव है, यह भी फोन में मौजूद ऐप के जरिए जान सकते हैं। साथ ही कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना अब आसान हो गया है।

भारत विस्तार ऐप का उद्देश्य

भारत सरकार इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को बनाने के पीछे का मकसद साफ है। भारत सरकार किसानों को सशक्त बनाना चाहती है, ताकि किसान बेहतर खेती कर सकें और अपनी फसल से ज्यादा रुपये कमा सकें।

 

यह भी पढ़ें: इंसान खत्म कर रहे चिड़ियों के सुनने की क्षमता, रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे


भारत में आज भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो खेती पर निर्भर है। किसान फसलों को मंडी में बेचकर रुपये कमाते हैं। अगर फसल के बारे में किसानों को सही जानकारी मिलेगी तो वे अपने खेत में ज्यादा अनाज उगा पाएंगे। अब यही जानकारी किसानों को भारत विस्तार प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल पाएगी।

Related Topic:#AI

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap