logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM किसान योजना की 24वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं? इन चीजों से खुद करें चेक

अगर आप भी PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं तो अगली किस्त आने से पहले ही अपने सारे कागजात दुरुस्त कर लीजिए ताकि किसी भी सूरत में आपकी किस्त के पैसे न रुकें।

pm kisan yojna 24th installment released date

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब होगी जारी, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्राधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थियों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उन्हें 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी या नहीं। कई बार दस्तावेजों में किसी तरह की गलती होने के चलते किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। कई बार देखा गया है कि किसी किसान को एक किस्त तो मिली लेकिन अगली नहीं मिली, ऐसे में समय-समय पर अपनी डीटेल्स चेक करते रहना जरूरी है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार ने फरवरी 2019 में शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो 2,000 की तीन किस्तों में दी जाती है। तीनों किस्त को चार-चार महीनों के अंतराल में जारी किया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन कैसे खोल सकते हैं NPS अकाउंट? आज ही जान लें तरीका

23वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिला?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। इसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे भेजे गए हैं। 23वीं किस्त के तहत 18,880 करोड़ से ज्यादा की राशि डिजिटल ट्रांसफर की गई है। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर योजनाओं में से एक माना जाता है।

 

केंद्र सरकार ने अभी तक पीएम किसान सम्मान योजना की 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, अगर अंदाजा लगाया जाए तो 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और 23वीं किस्त बीते महीने जून में जारी हुई है। इस हिसाब से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा होगा। 

 

यह भी पढ़ें: F&O और इंट्राडे वालों के लिए ITR में क्या बदल गया? सब जान लीजिए

24वीं किस्त के लिए कौन पात्र हैं?

24वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पीएम किसान योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • जिनका नाम पीएम किसान के लाभार्थी रिकॉर्ड में दर्ज है।
  • जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी कर ली है।
  • जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है।
  • जिनके जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
  • जो योजना के नियमों के अनुसार पात्र किसान हैं। 

अगर इनमें से कहीं पर भी आपको समस्या लगती है तो आप इसे समय रहते ठीक करा लें। आप पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और उसी के हिसाब से आगे के कदम उठा सकते हैं। अभी 24वीं किस्त के पैसे आने में समय है तो आप अपने दस्तावेज ठीक करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की पासबुक
  • जमीन के दस्तावेज 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें: तत्काल टिकट बुक करने में आप भी चूक जाते हैं? अपनाएं ये तरीके

पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Farmers Corner में जाकर New Farmer Registration पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य चुनें।
  • OTP से आधार का सत्यापन करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी भरें, जैसे नाम, पता, बैंक खाते की जानकारी और जमीन का विवरण।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका स्टेटस वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

पीएम किसान योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो वह अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या कृषि विभाग के संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म भरवाएं।
  • अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाएगा।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें