logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 अगस्त से पहले पूरा करें LPG का e-KYC, मोबाइल से 5 मिनट में निपटाएं यह काम

घरेलू LPG ग्राहकों को e-KYC कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत और सब्सिडी रुक सकती है। उज्ज्वला लाभार्थियों पर भी यह लागू है।

How to complete LPG cylinder eKYC through mobile

मजदूर खाली LPG सिलेंडर ले जाते हुए, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आपके पास इंडेन, भारत गैस या HP गैस का घरेलू LPG कनेक्शन है और आपने अभी तक आधार से e-KYC नहीं कराया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा करने को कहा है। ऐसे में अगर आपकी e-KYC अभी बाकी है तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।

 

अच्छी बात यह है कि e-KYC कराने के लिए आपको हर बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सामान खो जाए तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें क्लेम करने का तरीका

क्यों जरूरी है LPG का e-KYC?

आधार आधारित e-KYC का मकसद LPG ग्राहक की पहचान की पुष्टि करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचना है। खासतौर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है। जिन ग्राहकों की e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं है।

 

16 अगस्त की तारीख निकलने के बाद हर LPG कनेक्शन तुरंत हमेशा के लिए बंद नहीं होगा। इंडियन ऑयल के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया है, उन्हें e-KYC पूरा होने तक घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है। कुछ मामलों में कनेक्शन को कुछ समय के लिए बंद भी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर e-KYC पूरा नहीं हुआ तो इसका असर LPG सब्सिडी पर भी पड़ सकता है। PMUY लाभार्थियों को 2026-27 में 14.2 किलो के सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी साल में ज्यादा से ज्यादा 4 सिलेंडर तक ही मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री के भाषण की परंपरा कब शुरू हुई? जानें इसकी पूरी कहानी

घर बैठे मोबाइल से 5 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन e-KYC

आप अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से घर बैठे e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस मोबाइल से अपना चेहरा स्कैन करके वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

  • इंडेन (Indane): IndianOil ONE ऐप में लॉगिन करें। इसके बाद LPG सेक्शन में जाएं और e-KYC का विकल्प चुनें। आगे दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर दें।
  • भारत गैस (Bharat Gas): Hello BPCL ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें। इसके बाद e-KYC वाले विकल्प पर जाएं और ऐप में दिए गए निर्देशों के मुताबिक अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • एचपी गैस (HP Gas): HP Pay ऐप खोलें और LPG सेक्शन में जाएं। यहां आधार वेरिफिकेशन का विकल्प चुनकर अपना फेस स्कैन पूरा करें।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें