logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के आसान तरीके, कुछ ही दिनों में होगा कमाल

इंस्टाग्राम पर आजकल लाखों लोग पोस्ट करते हैं और इसके जरिए कमाई भी कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तमाम कोशिशों के बावजूद ग्रो नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग कुछ तरीके अपनाकर ग्रो कर सकते हैं।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में इंस्टाग्राम केवल फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई, ब्रांडिंग और पहचान बनाने का भी बड़ा माध्यम बन चुका है। आज ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं और अब यह बड़े स्तर पर बिजनेस के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है। कई लोग इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं और अपना बिजनेस चला रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें लगातार पोस्ट करने के बावजूद रीच नहीं मिलती है। लगातार पोस्ट करने के बावजूद इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं।

 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंस्टाग्राम के नए एल्गोरिदम के अनुसार, केवल पोस्ट डालना ही काफी नहीं है, बल्कि सही रणनीति अपनाने की भी जरूरत है। अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अच्छी ग्रोथ कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: घर बैठे App से अपडेट हो जाएगी AADHAAR वाली ईमेल आईडी, जान लीजिए तरीका

प्रोफाइल से बढ़ते हैं फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर आपकी प्रोफाइल आपकी इमेज लोगों के दिमाग में बनाती है और उसके आधार पर ही वे आपको फॉलो करते हैं। इसलिए सबसे पहले अपनी प्रोफाइल को आकर्षक बनाएं। प्रोफाइल फोटो साफ और अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए। इसके साथ ही बायो में अपने अकाउंट के बारे में जरूर लिखें। बायो लिखते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप किस तरह के लोगों के साथ जुड़ना चाहते हैं। बायो में साफ लिखें कि आपका अकाउंट किस विषय से जुड़ा है। प्रोफाइल में जरूरी जानकारी भी शामिल करें, ताकि नए लोग आसानी से आपसे जुड़ सकें और आपको फॉलो करने का फैसला ले सकें। 

रेगुलर पोस्टिंग

इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से पोस्ट करना भी बेहद जरूरी है। वैसे इसको लेकर कोई कड़ा नियम इंस्टाग्राम की तरफ से नहीं दिया गया है लेकिन कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम चार से पांच बार पोस्ट करें। हालांकि, यह आपके कंटेट और अकाउंट टाइप पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा हर दिन स्टोरी और समय-समय पर रील्स शेयर करना भी सही रहता है। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम रील्स को ज्यादा प्रोमट कर रहा है और ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं। अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो आपको ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। 

हैशटैग का इस्तेमाल कैसे करें?

हैशटैग (#) के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं। पोस्ट में सही तरीके से हैशटैग का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा हैशटैग लगाने के बजाय ऐसे हैशटैग चुनें जो आपके कंटेंट से जुड़े हों और आपकी ऑडियंस तक पहुंच सके। इससे आपकी पोस्ट सही लोगों तक पहुंच सकती है। पोस्ट का कैप्शन भी दिलचस्प और आसान भाषा में लिखें, ताकि लोग उसे पढ़ें और आपके साथ जुड़ें। 

फॉलोअर्स  का विश्वास जीतें 

फॉलोअर्स बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण तरीका ऑडियंस के साथ लगातार कनेक्ट रहना भी होता है। जो लोग आपकी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, उन्हें जवाब दें। इसके अलावा दूसरे क्रिएटर्स की पोस्ट पर भी आप अच्छे कमेंट कर सकते हैं। ससे आपकी प्रोफाइल की एक्टिविटी बढ़ती है और इंस्टाग्राम एल्गोरिदम आपके कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है। 

 

सही समय पर पोस्ट करना भी ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। अपने इंस्टाग्राम इनसाइट्स में जाकर देखें कि आपके फॉलोअर्स किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उसी समय पोस्ट करने से लाइक्स, कमेंट और शेयर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लगी है सेल, आधे दाम पर मिल जाएंगे ये मोबाइल

ट्रेंड पर रखें नजर

इसके अलावा ट्रेंडिंग ऑडियो, ट्रेंडिंग टॉपिक और वायरल रील्स पर भी नजर रखें। ट्रेंड के अनुसार बनाया गया ओरिजिनल कंटेंट जल्दी वायरल हो सकता है। हालांकि, केवल ट्रेंड की नकल करने के बजाय उसमें अपनी क्रिएटिविटी जरूर जोड़ें। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि फॉलोअर्स खरीदने या किसी फर्जी ऐप की मदद लेने से बचें। इससे अकाउंट की पहुंच कम हो सकती है और भविष्य में अकाउंट पर कार्रवाई भी हो सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर आप अपने अकाउंट पर एक्टिव रहते हैं, अच्छी प्रोफाइल बनाकर रेगुलर बढ़िया पोस्ट शेयर करते हैं तो आपके फॉलोअर्स आसानी से बढ़ सकते हैं। 


और पढ़ें