logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 11-13 सितंबर तक राजधानी समेत कई ट्रेनों के बदले रूट, दर्जनों रद्द

दिल्ली-NCR में 11 से 13 सितंबर तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। कई EMU-MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि राजधानी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

representative image of train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने जरूरी जानकारी शेयर की है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में कुछ काम होने की वजह से 11 से 13 सितंबर 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान दर्जनों EMU और MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, राजधानी, संपूर्ण क्रांति और श्रमजीवी जैसी लंबी दूरी की कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।

 

उत्तर रेलवे के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को उनके आखिरी स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रास्ते में भी रुकेंगी। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की ताजा जानकारी के लिए NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 पर स्टेटस चेक करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे का तोहफा, नंदा देवी और दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के नए स्टॉपेज का एलान

दर्जनों EMU-MEMU ट्रेनें रद्द, कई लोकल ट्रेनों के टर्मिनल बदले

  • 11 सितंबर: इस दिन पलवल-शकूरबस्ती (64015), गाजियाबाद-नई दिल्ली (64429, 64433), नई दिल्ली-पलवल लेडीज ईएमयू (64492) और दिल्ली जंक्शन-शामली (64491) समेत कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
  • 12 सितंबर: इस दिन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। गाजियाबाद-नई दिल्ली (64425, 64429, 64433, 64441), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64432, 64410), गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन (64443, 64445, 64439) और दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद (64418, 64412, 64406) समेत 14 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहेंगी।
  • 13 सितंबर: पलवल-गाजियाबाद (64053), साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन (64411), गाजियाबाद-शकूरबस्ती (64031) और नई दिल्ली-गाजियाबाद (64426) समेत कई ट्रेनें इस दिन नहीं चलेंगी।
  • टर्मिनल में बदलाव: मेमू ट्रेन 64582 दिल्ली जंक्शन के बजाय साहिबाबाद से चलेगी और 64583 साहिबाबाद में ही यात्रा समाप्त करेगी। वहीं 64558 दिल्ली शाहदरा तक जाएगी और 64557 शाहदरा से ही रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC सप्त ज्योतिर्लिंग यात्रा, रूट से किराया तक, सब जानिए

राजधानी, संपूर्ण क्रांति और श्रमजीवी के बदले रूट

  • 10 और 11 सितंबर: डिब्रूगढ़ राजधानी (20503) साहिबाबाद-शाहदरा के रास्ते चलेगी। 11 सितंबर को रांची राजधानी (20840), डिब्रूगढ़ राजधानी (12424), सियालदह राजधानी (12314), हावड़ा राजधानी (12306), भुवनेश्वर राजधानी (22812) और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलेंगी।
  • 12 सितंबर: गोमती एक्सप्रेस (12420), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392), स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562), वैशाली एक्सप्रेस (15566), मगध एक्सप्रेस (20802), हावड़ा राजधानी (12302) और बनारस सुपरफास्ट (12581) शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेंगी। वहीं, कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस (11842) आदर्श नगर-सफदरजंग-ओखला होकर चलेगी।
  • 13 सितंबर: शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14030) शाहदरा-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से छपरा-हाजीपुर-सुपौल जाना हुआ आसान, त्योहारों में रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन

रीशेड्यूल और रेगुलेशन, 2 घंटे तक लेट चलेंगी ट्रेनें

  • देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें: 11 सितंबर को नई दिल्ली-हैदराबाद (12724) और जीटी एक्सप्रेस (12616) 120 मिनट की देरी से चलेंगी। वहीं, पश्चिम एक्सप्रेस 90 मिनट और तेजस राजधानी 50 मिनट देर से रवाना होगी। 12 सितंबर को तेजस राजधानी (12951), हीराकुंड (20808) और खजुराहो एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चलेंगी।
  • रास्ते में रोकी जाएंगी ट्रेनें: कर्नाटक एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, वंदे भारत (22415), ताज एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस को रास्ते में 15 से 60 मिनट तक रोका या धीमा किया जाएगा।

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें