logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली से पहले यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे ने बढ़ाए 11 जोड़ी ट्रेनों के फेरे

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्रयागराज, इंदौर, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और गुजरात रूट पर 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया है।

representative image of Train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सफर की मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने प्रयागराज, इंदौर, हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर और गुजरात समेत कई रूटों पर चल रही 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इससे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, इन सभी ट्रेनों का संचालन पहले की तरह निर्धारित समय, रूट और स्टॉपेज के साथ ही होगा। ट्रेनों की अतिरिक्त ट्रिप बढ़ने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पंजाब जाने वाले यात्रियों को सीट मिलने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जलभराव से कई लोकल ट्रेनों के बदले रूट, 3 स्पेशल ट्रेनें हुईं रेगुलर

दिल्ली-NCR, प्रयागराज और इंदौर रूट पर बढ़ीं ट्रिप

प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन (04123/04124) की 26-26 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं। यह ट्रेन 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इंदौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (09309/09310) की 25-25 ट्रिप बढ़ाई गई हैं। यह ट्रेन 4 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी। वहीं, कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (09803/09804) की 30 और 31 अगस्त को एक-एक अतिरिक्त ट्रिप होगी।

हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालों को भी राहत

हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए वेरावल-हरिद्वार स्पेशल (09203/09204) और साबरमती-हरिद्वार स्पेशल (09425/09426) की अक्टूबर से नवंबर के अंत तक 6-6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं।

 

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल (04811/04812) की 31 अगस्त से 1 दिसंबर तक 27 अतिरिक्त ट्रिप होंगी। अजमेर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (09611/09612) की ट्रिप बढ़ाकर 7 कर दी गई हैं। मदर जंक्शन-रोहतक जंक्शन स्पेशल (09639/09640) की 14 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 48 ट्रिप होंगी।

 

यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana 2026: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 78,000 सब्सिडी कैसे पाएं?

गुजरात और अमृतसर रूट पर भी बढ़ी ट्रेनें

गुजरात रूट पर भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल (09257/09258) की ट्रिप बढ़ाकर 7 और ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल (09523/09524) की ट्रिप बढ़ाकर 6 कर दी गई हैं। वहीं, बिहार-पंजाब रूट पर कटिहार-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस (05736/05735) की सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप होंगी।

यात्री ट्रेनों के समय और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं।


और पढ़ें