logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आवारा कुत्ते से बचने के लिए भागा, हार्ट अटैक से हो गई युवक की मौत

ठाणे जिले के बदलापुर में आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहे 18 साल के युवक की मौत हो गई। डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है।

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक। Photo Credit: Social Media

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में भाग रहे 18 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिल का दौरा पड़ने की आशंका है। युवक अपने दोस्तों के साथ था, तभी एक आवारा कुत्ता उसके पीछे दौड़ पड़ा।

पुलिस के मुताबिक बचने के लिए युवक पास की एक दुकान में घुसा, लेकिन अचानक गिर पड़ा। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: घराती-बाराती कोई नहीं बचा, शादी में घुसे कुत्ते ने 60 से ज्यादा लोगों को काटा

डॉक्टर ने क्या बताया?

बदलापुर ग्रामीण अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि युवक की तीन साल पहले बायपास सर्जरी हुई थी। डॉक्टर के मुताबिक कुत्ते के पीछे भागने से लगे सदमे के कारण उसे जानलेवा दिल का दौरा पड़ा हो सकता है।

 

डॉक्टर ने यह भी कहा कि मौत की सही वजह अभी साफ नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। घटना के हालात के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

ठाणे में मुसीबत बन गए हैं आवारा कुत्ते 

ठाणे नगर निगम (TMC) ने साल 2025 में ही शहर में आवारा कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की थी। पहले के तहत विशेष शेल्टर बनाए जाएंगे, नसबंदी और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा और पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्या आवारा कुत्ते-बिल्लियां भी लैब में इस्तेमाल हो सकेंगे? नए नियमों में क्या है

 

नगर निगम के वादों का क्या हुआ?

नगर निगम ने दावा किया था कि इन कदमों के अंतर्गत 5 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से कुत्तों के रहने के लिए बाड़े तैयार किए जाएंगे। स्कूलों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस डिपो और रेलवे स्टेशनों से पकड़े गए कुत्तों को रखा जाएगा। टीएमसी पशु जन्म नियंत्रण (डॉग) नियम, 2023 के तहत कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और टीकाकरण करने और उन्हें वापस छोड़ने के कार्यक्रम को भी तेज करेगा।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें