उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किसी विवाद के दौरान एक दरोगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता के बीच जोरदार बहस हो रही है। बहस इतनी बढ़ गई कि दरोगा ने बीजेपी नेता को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतनी तेज था कि वह जमीन पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि यह युवा नेता सुरज कुमार लोधी है।
वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि यह मामला लखनऊ के वार्ड नंबर 159 का है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दरभंगा: इमरजेंसी पहुंचा मरीज, हाथ पकड़कर घसीटता हुआ अंदर ले गया गार्ड
क्या था विवाद?
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस की शुरुआत हुई थी। विवाद के दौरान पुलिस और बीजेपी युवा नेता सुरज लोधी के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद दरोगा ने अपना आपा खो दिया। माहौल बिगड़ते ही दरोगा ने अचानक गुस्से में आकर बीजेपी युवा नेता सूरज लोधी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही नेता जी जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लोगों का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। बहस धीरे-धीरे गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसी में दरोगा ने नेता पर अपना हाथ उठा दिया। थप्पड़ बहुत जोर से मारा गया था इसलिए वह अपना संतुलन खो दिए और जमीन पर जा गिरे।
यह भी पढ़ें: बैग की चेन खुली रह गई, हाईवे पर नोटों की बारिश, पुराना वीडियो अब क्यों वायरल है?
कारण का नहीं पता
पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कई नेताओं ने इसे लोधी समाज का अपमान बताया है। अभी तक बीजेपी नेता की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक यह नहीं समझ आया है कि दोनों के बीच बहस किस बात पर हो रही थी कि मामला यहां तक पहुंच गया।