logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंह में डंडा पकड़कर शरीर पर करती है खुजली, कभी देखी है ऐसी गाय?

एक गाय इन दिनों चर्चा में आ गई है जो अपने मुंह में डंडे वाला ब्रश पकड़कर आराम से अपने शरीर पर खुजली कर सकती है। वैज्ञानिक भी इससे हैरान हैं।

veronika cow

डंडे से खुजली करती गाय वेरोनिका, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एक गाय क्या-क्या कर सकती है? अगर यह सवाल आपसे पूछा जाए तो आप भी यही बताएंगे कि खा सकती है, सो सकती है, दूध दे सकती है, दुलारने-पुचकारने पर आपके साथ खेल सकती है, अपनी सींग से मार सकती है, गुस्सा आने पर खदेड़ सकती है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक गाय हो जो अपने मुंह में एक झाड़ू जैसी चीज पकड़ ले और अपने शरीर पर जहां चाहे, वहां खुजली कर ले? भले ही यह बेहद चौंकाने वाली बात लगे लेकिन एक ऐसी गाय है। यह गाय ऐसा क्यों कर रही है? इसका सवाल तो पशु विशेषज्ञ भी खोज रहे हैं और वैज्ञानिक भी परेशान हैं।

 

यह गाय ऑस्ट्रिया में है और इसका नाम वेरोनिका है। 13 साल की यह गाय इसलिए मशहूर हो रही है कि डंडे में लगा ब्रश लेकर यह गाय खुद की पीठ खुजला लेती है। एकदम इंसानों की तरह यह गाय अपनी पीठ में डंडे वाला ब्रश पकड़ती है और जहां चाहती है वहां खुजली कर लेती है। इतना ही नहीं, अलग-अलग जगहों पर खुजली करने के लिए यह गाय इस ब्रश को अलग-अलग तरह से पकड़ लेती है। आमतौर पर कोई भी जानवर इस तरह से काम करने में सक्षम नहीं होता, इसलिए इस गाय को देखकर हर कोई हैरान है।

 

यह भी पढ़ें: 90 मिनट के लिए 1.63 लाख रुपये, भारतीय ने सुनाई अमेरिका के अस्पताल की कड़वी हकीकत

एक्सपर्ट लोग क्या बोल रहे हैं?

 

इंडियन एक्सप्रेस अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वियना की यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेरिनरी मेडिसिन में रिसर्च कर रहे एलिस ऑर्सपर्ग और एंटोनियो ओसुना-मस्कारो ने भी इस गाय के कई वीडियो देखे। अब इन दोनों की स्टडी एक जर्लन 'करंट बायोलॉजी' में छपी है। इन दोनों का कहना है कि जब इन्होंने 10 ट्रायल किए और कुल 7 सेशन में गाय की निगरानी की तो देखा कि गाय ने कुल 76 बार ऐसे टूल्स का इस्तेमाल किया। इन दोनों के मुताबिक, यह गाय यानी कि वेरोनिका का व्यवहार काफी अनोखा है।

 

वे कहते हैं, 'पहले भी कई बड़े स्तनधारी जानवरों में इस तरह से टूल्स का इस्तेमाल करने के गुण देखे गए हैं लेकिन हमारी स्टडी से पहले इस पर प्रयोग नहीं किए गए थे। हमारी स्टडी के मुताबिक, यह गाय इस टूल का इस्तेमाल अपने किसी खास काम को करने के लिए कर सकती है। इससे पहले ऐसे थोड़े बहुत गुण चैंपैंजी में देखे गए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी नेता जिसके ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चे भारत तक, कौन हैं मरियम औरंगजेब?

ऐसा हो क्यों रहा है?

 

कई अन्य रिसर्चर्स का कहना है कि यह गाय नहीं बल्कि वह जिस परिस्थिति में रहती है, वह अनोखी है। वेरोनिका को दुधारू जानवर की बजाय पालतू जानवर की तरह रखा गया है। इसी परिवार ने वेरोनिका की मां को भी पाला था। यह गाय एक खुले मैदान के पास रहती है और उसे घूमने की पूरी आजादी है। वह लोगों से भी खूब मिलती है। 

 

रिसर्चर्स का कहना है कि मांस खाने से जुड़े परसिस्टेंड माइंड डिनायल बायस की वजह से इस पर बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि अगर और गायों को वेरोनिका की तरह ही रहने दिया जाए तो उन गायों का विश्लेषण किया जा सकता है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें