पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी लाहौर में 17 जनवरी को हुई। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मरियम नवाज, उनकी बहन और बेटे के कपड़ों पर सोशल मीडिया पर बहस हो रही है। इस शादी में पाकिस्तान के कई मशहूर नेता और अन्य लोग पहुंचे। गेस्ट लिस्ट में पाकिस्तान की नेता मरियम औरंगजेब भी शामिल थी। उनके लुक ने अब हर किसी को हैरान कर दिया है।
मरियम औरंगजेब का नया लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मरियम औरंगजेब इस शादी में शामिल होने पहुंची थी और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने मरियम औरंगजेब के ट्रांसफोर्मेशन को नोटिस किया। सोशलम मीडिया पर भारत में भी लोग उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री ने कर दिया पिज्जा हट का उद्घाटन, वह भी नकली निकल गया
कौन हैं मरियम औरंगजेब?
मरियम औरंगजेब की उम्र 45 साल है और उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने इस्लामाबाद के फेडरल गवर्नमेंट कॉलेज से 1996 में प्री-मेडिकल और 1998 में बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है। उनके पास कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री है। उन्होंने 2003 में किंग्ज कॉलेज लंदन से एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट में मास्टर ऑफ साइंस किया।
राजनीतिक करियर
वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की पार्टी की सीनियर नेता हैं। उन्होंने साल 2013 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। करियर की शुरुआत में उन्हें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर चुना गया था। 2018 में उन्हें फिर से उसी सीट से चुना गया। मौजूदा समय में मरियम औरंगजेब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार में सूचना और पर्यावरण मंत्री हैं। मार्च 2024 से वह इस पद पर हैं। वह अकसर अपने भारत विरोध बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने लीक कर दी मैक्रों की चैट; ग्रीनलैंड-ईरान के बारे में थी टॉप सीक्रेट बात
लुक में ट्रांसफोर्मेशन
मरियम नवाज के बेटे की शादी में मरियम औरंगजेब पहुंची तो उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। शादी की तस्वीरों में वह काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखा तो उनका ध्यान उनके चेहरे के शार्प फीचर, पतले फ्रेम और ओवरऑल ग्लो की और इशारा किया।
इस ट्रांसफॉर्मेशन से मरियम औरंगजेब के अपने फेस फीचर्स बदलने के लिए सर्जरी करवाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'पॉलिटिकल पार्टी और राजनीति को एक तरफ रखें, मरियम औरंगजेब बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वह यहां दीया मिर्जा जैसी दिख रही हैं।'