उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एसपी ट्रैफिक ने बीजेपी नेता महंत रामचंद्र गिरी की पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी और मोडिफाई की गई गाड़ी को बीच सड़क पर रुकवाकर जमकर फटकार लगाई है। इस दौरान अधिकारी ने नेता से सख्त लहजे में कहा कि वह पिछले तीन महीने से इस गाड़ी से शहर में गदर काट रहे हैं। गाड़ी के बोनट पर शिवलिंग जैसी आकृति रखी हुई थी और उस पर कई तरह के अतिरिक्त बदलाव किए गए थे जो यातायात नियमों के खिलाफ थे।
बीजेपी नेता मंहत रामचंद्र गिरी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को पूरी तरह भगवा रंग में रंगवाकर और उस पर धार्मिक प्रतीक लगवाकर शहर में घूम रहे थे। इस गाड़ी के बोनट पर शिवलिंग स्थापित था और सायरन के साथ-साथ कई मोडिफाई आईटम लगे हुए थे। जब एसपी ट्रैफिक की नजर इस गाड़ी पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसे रुकवाया। वीडियो में अधिकारी साफ तौर पर नेता को यह समझाते दिख रहे हैं कि नियमों का उल्लघंन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी हो।
यह भी पढ़ें: IAS होने का दावा करके रचाई शादी, लाखों रुपये लेकर दुल्हन को बेचने का था प्लान
बीच सड़क पर लगाई फटकार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एसपी ट्रैफिक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और वह मंहत रामचंद्र गिरी को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह गाड़ी पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बने हुई थी और अब इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका मीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 'पैदल टॉयलेट जाने को मजबूर किया', RG कर अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल
कौन है मंहत रामचंद्र गिरी
मंहत रामचंद्र गिरी आजमगढ़ के एक स्थानीय बीजेपी नेता हैं जो अपने पहनावे और भगवा रंग की इस खास गाड़ी की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह खुद को कट्टर हिदूंवादी नेता को तौर पर पेश करते हैं और उनकी इस गाड़ी पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके थे। हालांकि इस बार पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें बीच सड़क पर ही रोक लिया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।