logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसी को बहुमत नहीं, रिस्क लेना होगा', BJP ने ही नहीं मानी अन्नामलाई की बात?

तमिलनाडु में सिर्फ एक ही सीट जीत पाई बीजेपी के नेता अन्नामलाई का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 2026 के चुनाव को लेकर अनुमान लगाया था।

annamalai

अन्नामलाई, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अन्नामलाई का एक बयान अब चर्चा में आ गया है। कई साल पुराने एक बयान में अन्नामलाई ने कुछ ऐसा कहा था जो अब सच साबित हुआ है। अन्नामलाई ने तब अपनी पार्टी यानी बीजेपी को भी सलाह दी थी लेकिन शायद उनकी सलाह मानी नहीं गई। एक वायरल वीडियो में अन्नामलाई कह रहे हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने बीजेपी को सलाह दी थी कि सभी 234 सीटों पर अकेले लड़ना चाहिए और 500 दिन पहले से तैयारी करनी चाहिए।

 

अब अन्नामलाई का यही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि बीजेपी किस तरह काम करके तमिलनाडु में जीत सकती है। इसमें उन्होंने पार्टी को पूरे राज्य में तैयार करने, काडर बनाने और जमीनी नेताओं को उतारने की बात कही थी। अब तमिलनाडु में सिर्फ 1 सीट जीत पाई बीजेपी के कई कार्यकर्ता ही अन्नामलाई का यह वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ही नहीं AIADMK भी करेगी विजय का समर्थन? एक दावे से मची खलबली

क्या थी अन्नामलाई की सलाह?

अन्नामलाई का यह वीडियो साल 2024 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कहते हैं, '2024 से 2026 के बीच दो चीजें होंगी। 2026 में कोई भी पार्टी अकेले बहुमत लाकर सरकार नहीं बना पाएगी। तमिलनाडु में यह देखा जाएगा कि एक नया गठबंधन पहली बार अपनी सरकार बनाएगा। अगर बीजेपी जैसी पार्टी 2024 से 2026 के बीच प्रोफेशनल तरीके से काम करे, कड़ी मेहनत की जाए और सभी 234 सीटों के लिए जमीनी नेता तैयार करने के लिए काम किया जाए और कम से कम 500 दिन पहले ये उम्मीदवार जनता के सामने पेश किए जाएं तो उसकी जीत के चांस ज्यादा हैं।'

उन्होंने आगे कहा था, 'राष्ट्रीय पार्टियों की अपनी अलग समस्या होती है। बीजेपी की भी है। बीजेपी काडर आधारित पार्टी है। तमिलनाडु की राजनीति थोड़ी अलग है। बीजेपी को रिस्क लेना होगा और हमें 500 दिन पहले उम्मीदवार उतारने होंगे तो वह चुनाव हमारा होगा। हर किसी को साहस दिखाना होगा। जब पार्टी तैयार होगी, काडर तैयार होगा तो हम जीतेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा, BJP और TMC के एक-एक समर्थकों की मौत

तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष थे। तब बीजेपी ने AIADMK से गठबंधन नहीं किया था। पत्ताली मक्कल काची, AMMK और राष्ट्रीय समाज पक्ष के साथ उतरी बीजेपी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी लेकिन उसके वोट प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में 23 लोकसभा सीटों पर लड़ी बीजेपी को कांग्रेस से भी ज्यादा यानी 11.4 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि 9 सीटों पर लड़ी 10.8 प्रतिशत वोट मिले थे। तब खुद अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़े थे और 4.5 लाख वोट पाकर दूसरे नंबर पर थे।

 

AIADMK से गठबंधन के समय ही अन्नामलाई को अध्यक्ष पद से हटाया गया था और उनकी जगह पर नयनार नागेंद्रन को पद मिला। एक और रोचक बात है कि अन्नामलाई पूर्व में डीएमके के साथ-साथ एआईएडीएमके को भी जमकर कोसते रहे थे। संभवत: इसी वजह से उनके रहते गठबंधन की बात संभव नहीं हो पा रही थी। अब AIADMK गठबंधन में बीजेपी को विधानसभा की कुल 27 सीटें मिलीं। 27 में से सिर्फ 1 सीट पर बीजेपी को जीत मिली जबकि 18 सीटों पर लड़ी पीएमके ने 4 सीटें जीत मिली। बीजेपी का वोट प्रतिशत इस बार सिर्फ 2.97 प्रतिशत है।

Related Topic:#बीजेपी

और पढ़ें