logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चाय और बन के 40 रुपये नहीं दिए और खुद को बता रहा था IPS, अब हुआ गिरफ्तार

लखनऊ में एक शख्स फर्जी IPS अधिकारी बनकर एक दुकान से चाय और बन खरीदा लेकिन पैसे दिए बिना ही चला गया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

fraud police

Photo Credit- Gemini

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि वह खुद को इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) का अफसर बताकर रौब दिखाता था। उसने लखनऊ की एक चाय की दुकान से चाय ली थी, साथ ही दुकान से बन भी उठा ले गया था, दुकानदार को 40 रुपये दिए बैगर चला गया। इसी व्यवहार के कारण दुकानदार को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उसने लखनऊ पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाने के कांस्टेबल शख्स के पास गए, जहां आरोपी ने कांस्टेबल को ही सलाम करने के लिए कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

इस घटना का आरोपी नोएडा का रहने वाला है। वह हाल ही में लखनऊ के महानगर क्षेत्र में आया हुआ था, जहां वह स्थानीय लोगों को खुद की पहचान आईपीएस अधिकारी बता रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सवाल उठता है कि आरोपी शख्स ने कांस्टेबल से क्या कहा था। साथ ही वायरल वीडियो पर लोगों की क्या राय है?

 

यह भी पढ़ें: 'गंजेड़ी हो..', भागलपुर में पुलिस से उलझे पूर्व विधायक गोपाल मंडल, वीडियो वायरल

 

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स खुद को आईपीएस बताकर कांस्टेबल को सलाम करने के लिए कह रहा है। इसके जवाब में कांस्टेबल कहते हैं कि आप पहले वर्दी पहनकर आइए, तब हम आपको सलाम करेंगे।

 

इसके बाद आरोपी शख्स कांस्टेबल से पूछता है, क्या नाम है? जवाब में कांस्टेबल कहते हैं, 'महेंद्र सिंह है, मैं महानगर थाने का कांस्टेबल हूं।' जब कांस्टेबल ने आरोपी से कहा, 'आप अपना आईडी कार्ड दिखाइए,' तो आरोपी ने अपना आईडी कार्ड नहीं दिखाया।

 

यह भी पढ़ें: बेटी ने भतीजे से रचाई शादी, मां ने घसीटा, बाप ने जमकर पीटा

क्या है लोगों की राय?

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कमल शर्मा ने कहा, 'बिल्कुल सही बात है। यह शख्स सिविल ड्रेस और पर्सनल गाड़ी लेकर घूम रहा है, तो इसे अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।'

 

दूसरे रवि रंजन नाम के व्यक्ति ने व्यंग्य में कहा, 'यह दुबई नहीं है। अगर आरोपी व्यक्ति सच में आईपीएस होता, तो अब तक कांस्टेबल सस्पेंड हो गया होता।'  इसके अलावा कई लोगों ने आरोपी के व्यवहार पर आपत्ति जताई है।

 


और पढ़ें