logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शादी की तैयारी, नसीब में मौत', 34 बार चाकू घोंपा, मोहाली कांड की अनसुनी कहानी

मोहाली के दफ्तर में हुए हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पूर्व प्रेमी ने युवती पर चाकू बरसाए। पढ़ें रिपोर्ट।

Mohali Murder Case

डिंपल और हरविंदर। Photo Credit: Social Media

पंजाब के मोहाली के सेक्टर 66 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला डिंपल की उसके ही सहकर्मी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। डिंपल पटियाला की रहने वाली थीं और उनकी शादी कुछ दिनों बाद हो होने वाली थी। जिस परिवार में डोली सजाने की तैयारियां चल रहीं थीं, वहां अर्थी उठ गई। परिवार ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। अब परिवार में मातम पसरा है।

कथित एक्स बॉयफ्रैंड ने डिंपल के गले पर कम से कम 34 बार चाकू मारे, जिसके बाद उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। डिंपल को बचाने के लिए सहकर्मी दौड़कर पहुंचे लेकिन उसके हाथों में चाकू देखकर लोग डर गए और पीछे हट गए। एक सरदार स्टाफ जब चाकू लेकर आया तो वह पीछे हटा। घटना गुरुवार को ऑफिस में शिफ्ट बदलने के समय हुई।

 

यह भी पढ़ें: दोस्ती, कर्ज और शर्मशार रिश्ते..., प्रयागराज हत्याकांड की कहानी क्या?

डिंपल के शरीर पर 34 घाव

डिंपल तीन साल से इसी फ्रेट ब्रोकरेज कंपनी में काम कर रही थीं। आरोपी हरविंदर मान (34) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मेडिकल जांच में डिंपल के शरीर पर 34 चाकू के घाव पाए गए हैं। डिंपल को सहकर्मी बचा नहीं पाए, वह शख्स लगातार चाकू मारता नजर आया।

आरोपी ने अपने भी गले पर मारा चाकू 

आरोपी हरविंदर ने खुद को भी उसी चाकू से गले पर 10-11 बार चाकू मार लिया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि हरविंदर डिंपल के पीछे से आया और उन पर हमला बोल दिया। जब डिंपल भागने की कोशिश करने लगीं तो उसने उनके बाल पकड़कर खींचा। 

यह भी पढ़ें: सीढ़ियां, खुदकुशी, CPR, 3 लोग और CCTV..., उलझी ट्विशा शर्मा डेथ केस की गु्त्थी

6 महीने की दोस्ती, फिर जान ले ली 

दूसरे कर्मचारी मदद के लिए आए तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें रोका और लगातार हमला करता रहा। पुलिस के अनुसार दोनों छह महीने पहले तक अच्छे दोस्त थे। इसके बाद दोनों का रास्ता अलग हो गया। हरविंदर कई बार डिंपल से रिश्ता जोड़ने की कोशिश कर चुका था, लेकिन डिंपल ने हर बार मना कर दिया। इससे पहले हरविंदर का एक ब्रेकअप हो चुका था, जिसके बाद वह डिप्रेशन में था।

आरोपी ठीक होगा, फिर गिरफ्तार करेगी पुलिस

दोनों पटियाला के रहने वाले थे और चंडीगढ़ के आसपास अलग-अलग पेइंग गेस्ट हाउस में रहते थे। वीकेंड में घर जाते थे। पुलिस ने हरविंदर मान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डिंपल के परिवार और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी के ठीक होने तक उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ टाल दी गई है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें