इस साल के शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जबकि कहीं-कहीं शादियां होने भी लगी हैं। दूल्हा-दुल्हन और उनके घरवाले शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। बैंड-बाजा, खाना, सजावट, आतिशबाजी को तो लोग शादियों में मुख्यतौर पर शामिल करते हैं। मगर, इन्हीं शादियों में कुछ ऐसे वाकये सामने आ जाते हैं जो मीडिया में सुर्खियां बन जाती हैं।
ऐसी एक शादी बुलंदशहर जिले के खुर्जा से सामने आई है, जिसमें खुद दूल्हा शेरवानी पहने बंदूक से फायरिंग कर रहा है। दूल्हे के फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने 5 सेकेंड में एक के बाद एक 17 राउंड फायरिंग कर दी। दूल्हे का नाम शादाब बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 'मैं भूखे रहता हूं, नहीं मिल रहा वेतन', McDonald’s के अकाउंट से इंटर्न का पोस्ट
मुश्किल में पड़ सकता है दूल्हा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा जब फायरिंग कर रहा है तो आसपास मौजूद लोग अपने कानों पर हाथ रखकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी ही शादी के मौके पर 17 राउंड फायरिंग करना अब दूल्हे को भारी पड़ सकता है।
पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश
बुलंदशहर पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। बुलंदशहर पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया है। बुलंदशहर पुलिस ने कहा, 'उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी खुर्जा नगर को जांच करके जरूरी विधिक कर्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।'
यह भी पढ़ें: 'लड़कियां फॉलो नहीं करेंगी तो पटरी से नहीं हटूंगा', शख्स ने बताई अजब-गजब ख्वाहिश
हर्ष फायरिंग करना अपराध
बता दें कि भारतीय आर्म्स एक्ट (Arms Act, 1959) के तहत सार्वजनिक जगहों, शादियों या समारोहों में हर्ष फायरिंग करना या लापरवाही से गोली चलाना एक गंभीर कानूनी अपराध माना जाता है।