logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लड़कियां फॉलो नहीं करेंगी तो पटरी से नहीं हटूंगा', शख्स ने बताई अजब-गजब ख्वाहिश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स ने अजीबो गरीब ख्वाहिश बताई है। वीडियो में शख्स ने कहा कि जब तक लड़कियां उन्हें फॉलो नहीं करतीं, तब तक वह ट्रेन की पटरी पर खड़े रहेंगे।

men

Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में रहने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स अजीबोगरीब मांग करता नजर आया। शख्स ने वीडियो में कहा कि जब तक लड़कियां उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करेंगी, तब तक वह ट्रेन की पटरी पर खड़े रहेंगे। शख्स की वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उनका विरोध किया। लोगों का मानना है कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रेलवे पटरी पर खड़े रहना सही नहीं है। इससे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है।

 

शख्स ने यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसे देखने के बाद कई लोगों ने शख्स का विरोध किया। साथ ही, कई लोगों ने शख्स की वीडियो को दूसरों के साथ शेयर किया। जानकारी के लिए बता दें, शख्स वीडियो में मराठी भाषा में बात करते नजर आए। अब सवाल उठता है कि शख्स ने वीडियो में क्या बोला था?

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी औकात के बाहर हूं', जलती लाश का मांस खाने पर गिरफ्तार हुई अघोरी की धमकी

क्या बोला शख्स?

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शख्स रेलवे की पटरी पर खड़ा है। वीडियो में शख्स कहते नजर आया कि सभी लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। साथ ही शख्स ने कहा कि जब तक लड़कियां उन्हें फॉलो नहीं करतीं, तब तक वह रेलवे की पटरी से नहीं हटेंगे।

यह वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हुआ। वीडियो को देखने के बाद हजारों लोगों ने इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। इसके अलावा, कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपनी राय भी शेयर की है।

 

यह भी पढ़ें: शंकराचार्यों और प्रेमानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती दे रहा रामपाल कौन है?

 क्या है लोगों की राय?

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी है। जहां एक तरफ कई लोगों ने शख्स का विरोध किया है, वहीं चिंता भी जाहिर की है। आजकल इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लोग खतरा मोल ले रहे हैं। इसके साथ ही, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने वीडियो को मजाक समझकर दूसरों के साथ शेयर किया।


और पढ़ें