logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला के साथ दिखा फॉरेस्ट गार्ड तो पीटा और डांस करवाया, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में एक फॉरेस्ट गार्ड को गांव वालों ने महिला के साथ देख लिया तो पिटाई करने के बाद डांस करने को मजबूर कर दिया।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सूरजपुर वन मंडल के देवनगर बीट से जुड़े एक फॉरेस्ट गार्ड को कुछ स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर अपमानित किया और नाचने पर मजबूर किया। यह घटना तब हुई जब फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला मित्र के साथ थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि युवकों के ग्रुप ने पहले फॉरेस्ट गार्ड से गाना बजवाया और फिर नाचने को कहा।

 

इसके बाद उन्होंने लाठियों और बेल्ट से उन पर हमला किया। हमलावरों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे फॉरेस्ट गार्ड को उस महिला के साथ देखकर नाराज हो गए थे।

सूरजपुर के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) डी पी साहू ने बताया कि यह घटना लगभग एक हफ्ते पहले हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: धमतरी में सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 CRPF जवानों की मौत

जारी हुई नोटिस

उन्होंने कहा, 'मैंने फॉरेस्ट गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है ताकि पुलिस केस दर्ज किया जा सके। हालांकि, फॉरेस्ट गार्ड ने जांच करवाने से अनिच्छा जताई है और कहा है कि यह पुरानी रंजिश की वजह से हुआ है।'

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 35 स्कूली बच्चों की कलाई पर मिले कट के निशान, सब कोई हैरान 

जवाब का इंतजार

वन विभाग अब फॉरेस्ट गार्ड के औपचारिक जवाब का इंतजार कर रहा है। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में बढ़ते विजिलेंटिज्म को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि निजी मामलों में भीड़ द्वारा इस तरह हिंसा और अपमान क्यों किया जा रहा है।'

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें