logo

ट्रेंडिंग:

'जितना गिन पाओ ले जाओ...', कंपनी के मालिक ने सामने बिछा दिए करोड़ों रुपये

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 237 करोड़ रुपये का बोनस बांटा है। कर्मचारियों को ऑफर दिया गया था कि वे जितने पैसे गिन पाएंड, सब ले जाएं।

crores rupees

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चीन की एक क्रेन निर्माता कंपनी ने अपने वार्षिक समारोह में कर्मचारियों को 180 मिलियन युआन (लगभग 237 करोड़ रुपये) का बोनस बांटकर सबको चौंका दिया है। कार्यक्रम में 60 मिलियन युआन (करीब 79 करोड़ रुपये) से ज्यादा की रकम बांट दी गई। कर्मचारियों को मंच पर रखी नकदी खुद गिनने और जितनी गिन सकें, उतनी पैसा रखने की अनुमति दी गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

हेनान कन्याणगशन क्रेन को लिमिटेड ने 13 फरवरी को आयोजित अपने सालाना समारोह में बोनस वितरण किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भुगतान के रूप में कुल 180 मिलियन युआन दिए है। यह इस कंपनी के 2025 के 270 मिलियन युआन के मुनाफे का लगभग 70 प्रतिशत है। कुल 800 टेबलें लगाई गईं और लगभग 7,000 लोग शामिल हुए है। जब कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर 100 युआन के नोटों से भरी लंबी मेजों के सामने खड़ा किया गया। उन्हें कुछ समय दिया गया और कहा गया कि जितना पैसा वे गिन सकें, वह उनका होगा। वायरल वीडियो में कर्मचारी तेजी से नोट गिनते हुए देखा जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: एविएटर गेम खेलकर लाखों गंवाए, बीवी और बेटी को जहर देकर कर ली आत्महत्या

चेयरमैन ने बदली बोनस परंपरा

कंपनी के चेयरमैन कुई पेइजुन ने कार्यक्रम के दौरान घोषणाएं करके माहौल को बदल दिया। उन्होंने कहा कि पहले वर्षों में कंपनी कर्मचारियों को हार और अंगूठियां उपहार में देती थी लेकिन इस बार अधिक पैसा देने का फैसला किया गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अतिरिक्त 20,000 युआन देने की भी घोषणा की है। कुई पेइजुन के पास कंपनी के लगभग 98.88 प्रतिशत शेयर हैं। कंपनी 130 से अधिक देशों में कार्यरत है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: घर की नौकरानी ने करा दी फर्जी ED की रेड, लूट ले गए लाखों के सामान

मेगा बोनस का विडियो वायरल

बोनस वितरण की परंपरा भी कंपनी में नई नहीं है। साल 2024 में 260 मिलियन युआन का फायदा के बाद कंपनी ने 170 मिलियन युआन कर्मचारियों में बांटे थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 2,000 महिला कर्मचारियों को करीब 1.6 मिलियन युआन का बोनस भी दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। कई यूजर्स ने कुई पेइजुन को सबसे ज्यादा पैसे बांटने वाला बॉस बताया। प्रतिक्रिया में चेयरमैन ने कहा कि यह कदम केवल उदारता दिखाने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं पर बढ़ते आर्थिक दबाव को कम करने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज के युवा कार और घर के कर्ज से जूझ रहे हैं, ऐसे में थोड़ी राहत भी बड़ा फर्क डाल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: घर की नौकरानी ने करा दी फर्जी ED की रेड, लूट ले गए लाखों के सामान

 

एक यूजर ने लिखा कि कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार किसी भी विज्ञापन से ज्यादा प्रभावी होता है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे धन का देवता बताया है। यह आयोजन न केवल कंपनी की छवि को मजबूत कर रहा है, बल्कि कॉर्पोरेट बोनस पर भी नई बहस छेड़ रहा है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap