logo

ट्रेंडिंग:

घर की नौकरानी ने करा दी फर्जी ED की रेड, लूट ले गए लाखों के सामान

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में फर्जी ईडी रेड डालकर लाखों रुपये, लग्जरी घड़ियां और गहने लूटने का मामला सामने आया है।

Fake ed raid in Delhi

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश की राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में वर्दी पहने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताने वाले लोगों ने एक 86 वर्षीय रिटायर्ड आर्किटेक्ट के घर फर्जी छापेमारी की है। रिटायर्ड आर्किटेक्ट के घर पर लाखों रुपये, लग्जरी घड़ियां और आभूषण लूट लिए है। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश के पीछे घर की ही घरेलू सहायिका और उसकी ननद शामिल थीं। ननद ने बाहरी साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। 

 

पुलिस ने घरेलू सहायिका और उसकी ननद को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी बनकर रेड करने वाले तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, दंपती ने 13 फरवरी को फर्जी ईडी रेड की शिकायत दर्ज कराने गई थी थी। 

 

यह भी पढ़ें: एविएटर गेम खेलकर लाखों गंवाए, बीवी और बेटी को जहर देकर कर ली आत्महत्या

नकदी-घड़ियां और गहने लूटकर फरार

जांच में सामने आया कि 11 फरवरी को पुलिस वर्दी पहने तीन लोग 86 वर्षीय रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर पहुंचे और खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताया था। आरोपियों ने तलाशी के नाम पर परिवार को धमकाया, मोबाइल फोन जब्त किए और घर से करीब 3-4 लाख रुपये नकद, सात लग्जरी घड़ियां और आभूषण लेकर फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें: 'विदेशी फंडिंग लेते हैं अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाए नए आरोप

350 CCTV से बलेनो कार ट्रेस

शिकायत के बाद पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और एक मारुति सुजुकी बलेनो कार की पहचान की है। तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस गाजियाबाद के वैशाली इलाके पहुंची, जहां से घरेलू सहायिका रेखा देवी और उसकी ननद पूजा राजपूत को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'वरना कुंवारा मर जाऊंगा...', स्टेज पर बज रहा था गाना, दुलहन को ही मार दी गोली

छापे में वर्दियां और लूटा हुआ सामान बरामद

छापेमारी में फर्जी रेड में इस्तेमाल की गई वर्दियां, उपकरण और चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब अन्य तीन आरोपियों प्रकाश, उपदेश सिंह थापा और मनीष की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap