उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मंदिर में 'दान' के पैसों को लेकर पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। खूब लाठी-डंडे चले। इस भिड़ंत में कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला ऐसे समय में आया है जब अयोध्या में राम मंदिर में दान में आए चढ़ावे के पैसों की चोरी का मुद्दा गर्माया हुआ है। यूपी सहित पूरे देश में राम मंदिर में हुई चोरी की चर्चा हो रही है।
देवरिया जिले में महेंद्रनाथ शिव मंदिर काफी प्रसिद्ध है। मंदिर की आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है। जो भी भक्त मंदिर आते हैं वह अपने मन से यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान में आए इसी चढ़ावे के पैसों को लेकर मंदिर के ही दो पुजारी गुट भिड़ गए।
यह भी पढ़ें: 'गंजेड़ी हो..', भागलपुर में पुलिस से उलझे पूर्व विधायक गोपाल मंडल, वीडियो वायरल
बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों की बरसात
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की ने हिंदू बन रचाई शादी, सुहागरात पर खुली पोल, फिर जो हुआ...
15 दिनों से चल रही थी रंजिश
जानकारी के मुताबिक, मंदिर की व्यवस्था और चढ़ावे का प्रबंधन लंबे समय से गोसाईं परिवार के सदस्य करते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आने वाले चढ़ावे और वर्चस्व को लेकर करीब 15 दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया।
शनिवार को दानपेटी और चढ़ावे के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों पक्षों को अलग कराया।