logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं BJP या कांग्रेस समर्थक नहीं लेकिन...', वायरल हो गया एल्विश यादव का पोस्ट

एल्विश यादव ने जंतर-मंतर से संसद जाने वाले छात्रों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस का विरोध किया, जिसने 20 जुलाई को छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया था।

 Elvish yadav

एल्विश यादव, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूट्यूबर एल्विश यादव का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। एल्विश ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बुरी तरह पीटना पूरी तरह गलत है। सरकार को छात्रों की समस्या सुननी चाहिए। एल्विश के इस पोस्ट को एक तरफ कई लोगों का समर्थन मिला है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

 

20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और कई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तब और बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ कूच करने लगे। उसी दौरान पुलिस ने कई छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन्हीं वीडियो को देखने के बाद एल्विश यादव ने पुलिस और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

 

यह भी पढ़ें: फ्रिज के बाद तालाब के पास शिवलिंग बनने की अफवाह, पूजा-पाठ करने पहुंचे लोग

 

एल्विश यादव ने क्या कहा?

एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं न तो भारतीय जनता पार्टी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं। जो नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुआ, वह पूरी तरह से गलत है। छात्रों के साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए। इसके बजाय उनकी बात सुननी चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।'

 

 लोगों की राय

एक व्यक्ति ने एल्विश की बातों का समर्थन करते हुए कहा, 'मैं इसका सम्मान करता हूं लेकिन बहुत कम लोग इसे समझते हैं। कुछ लोगों के मन में यह बात बैठी है कि कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ है। आप एक 16 साल के बच्चे पर हमला कर रहे हैं। एक ऐसे देश में, जहां 15 साल के वैभव को दुनिया भर में पहचान मिली है, वहीं दूसरी तरफ यहां हमला किया जा रहा है। पता नहीं भविष्य क्या होगा।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं साक्षी झा? इंडिया गॅाट लेटेंट पर छेड़ी फेमिनिज्म की बहस, हुईं वायरल

 

दूसरे व्यक्ति ने एल्विश पर तंज मारते हुए कहा, 'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने सारे इन्फ्लुएंसर्स में से एल्विश ही इस बारे में ट्वीट करेगा। कितनी हैरानी की बात है। अपने परिवार में ऐसा देखने वाला मैं पहला व्यक्ति हूं।'

सेलिब्रिटीज ने किया समर्थन

एल्विश यादव पहले ऐसे सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। इससे पहले हुमा कुरैशी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि सरकार को हमने चुना है, इसलिए हमें सरकार से सवाल पूछने का पूरा हक है। इसके बाद हुमा ने कहा कि छात्रों को जिस तरह पुलिस ने पीटा, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा सोनू सूद, पूनम पांडे और रितेश देशमुख ने भी छात्रों का समर्थन किया।


और पढ़ें