logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दूल्हे और बारातियों ने लड़कीवालों को क्यों पीट दिया? इटावा से आया अजीब मामला

इटावा में बिना गहने और कपड़ों के खाली हाथ पहुंचे दूल्हे से मुस्कान ने शादी करने से इनकार कर दिया। मारपीट और हंगामे के बाद अब गांव वालो की मदद से आज नए दूल्हे के साथ मुस्कान के फेरे होंगे।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गलमपुरा जसमुलह में दुल्हन मुस्कान की शादी के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया जब दूल्हा बिना गहने और कपड़ों के ही बारात लेकर पहुंच गया। इस बात पर हुए विवाद के बाद दूल्हे और बारातियों ने दुल्हन के परिवार के साथ मारपीट की जिसके बाद मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया। अब गांव वालो ने मिलकर एक नया दूल्हे ढुंढा और आज उसकी शादी दोबारा कराई जा रही है।

 

मुस्कान के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी, जिसे देखते हुए गांव के लोगों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया ताकि शादी का खर्च उठाया जा सके। पूरे गांव ने आपसी सहयोग से शादी की सभी तैयारियां और खाने-पीने का इंतजाम किया था। मुस्कान का यह रिश्ता उसकी अपनी बड़ी बहन यानी दीदी के देवर के साथ काफी पहले ही तय किया गया था। गांव वालों को उम्मीद थी कि इस सहयोग से मुस्कान का घर बस जाएगा, इसलिए सभी ने मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाया था।

 

यह भी पढ़ें: 'सैलरी नौकरों की, एटीट्यूड CEO जैसा...', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आखिर क्यों?

खाली हाथ पहुंचा दूल्हा

बारात जब दरवाजे पर पहुंची, तो दूल्हा दुल्हन के लिए न तो चढ़ावे के गहने लाया था और न ही शादी का जोड़ा। दूल्हे को इस तरह खाली हाथ देखकर गांव वालों ने उसे खरी-खोटी सुनाई। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे और बारातियों ने मिलकर लड़की के परिवार और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शादी के मंडप में हुई मारपीट और दूल्हे के इस व्यवहार को देखकर मुस्कान ने शादी करने से साफ मना कर दिया। वीडियो में मुस्कान ने बताया कि जो व्यक्ति और परिवार शादी के दिन ही जिम्मेदारी नहीं निभा पाया और मारपीट पर उतारू हो गया, उसके साथ वह जिंदगी नहीं बिता सकती। मुस्कान के फैसले के बाद बारात को वापस लौटा दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 37 साल के तलाकशुदा IITian को चाहिए कुंवारी दुल्हन, इंटरनेट पर मचा बवाल

आज नए दूल्हे के साथ होगी शादी

बारात वापस जाने के बाद गांव वाले मुस्कान के समर्थन में आए और तुरंत एक नया रिश्ता तलाशा गया। नया दूल्हा तय हो चुका है और आज पूरे रीति-रिवाज के साथ मुस्कान की शादी दोबारा कराई जाएगी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें