logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लेडी राइडर ने विदेशी महिला के साथ ऐसा क्या किया वायरल हो गई?

एक लेडी रैपिडो ड्राइवर ने अंधेरे में भटकती महिला के साथ कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से उसकी खूब तारीफ हो रही है।

Viral Lady

सिंधु कुमारी और विदेशी महिला की तस्वीर वायरल है। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक विदेशी महिला टूरिस्ट बीच के पास टहलने गई थी, लेकिन वापस लौटते वक्त वह रास्ता भटक गई। उसका गूगल मैप काम नहीं कर रहा था। सुनसान सड़क पर 10 बजे रात में वह अकेली खड़ी थी। आसपास कोई था नहीं, पराए देश और अकेलेपन की वजह से वह बहुत डरी हुई थी। महिला लगातार रो रही थी और परेशान थी। तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगी।

महिला के पास से ही एक महिला राइडर सिंधु कुमारी वहां से गुजर रहीं थीं। उन्होंने महिला को रोते देखा, तुरंत बाइक रोकी और पूछा क्या हुआ। विदेशी महिला ने बताया कि वह महाराष्ट्र के होटल कोकोनट में ठहरी हुई है लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़ें: कभी दुलहन, कभी स्टूडेंट बनी छिपकली, ऐसी तस्वीरें देख सिर पीट लेंगे आप

भटकती विदेशी महिला को होटल पहुंचा 

सिंधु कुमारी ने उस महिला को समझाया, उसे तसल्ली दी। सिंधु ने कहा कि डरो मत, होटल तक आपको पहुंचा दिया जागा। सिंधु ने महिला को सुरक्षित तरीके से उसे होटल तक छोड़ दिया। महिला इस मदद से भावुक हो गई और गले लगा बैठी। कुछ पैसे भी देने लगी।

वायरल हो रहा है वीडियो 

सिंधु और विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि होटल पहुंचकर विदेशी महिला बहुत भावुक हो गई, सिंधु को गले लगाया और बार-बार शुक्रिया कहने लगी। सिंधु ने बताया कि महिला बीच के पास खो गई थी और उन्होंने मदद की। सिंधु खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम का हैंडल का नाम सिंधु कुमार राइडर है। वह विदेशी महिला से कहती हैं कि लोग उन्हें फॉलो करें, ऐसी अपील कर दो। 

यह भी पढ़ें: कहीं देवी, कहीं बैरागी, माघ मेला में वायरल होने के लिए क्या-क्या बन रहे लोग?

लोग कह रहे हैं ये राइडर, असली हिंदुस्तानी 

यह वीडियो पहले @RealBababanaras नाम के एक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद से कई लोगों ने इसे शेयर किया। लोग लेडी राइडर की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रह हैं कि लोग आमतौर पर सड़क पर किसी की मदद के लिए रात में नहीं रुकते, छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। इस महिला ने असली भारतीयता दिखाई है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि ऐसी बेटी पर गर्व है। कुछ लिख रहे हैं कि देश में ज्यादा लेडी ड्राइवर होंगी तो सड़कें महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित होंगी। कुछ लोगों ने महिला के लिए पुरस्कार मांगा है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें