logo

ट्रेंडिंग:

रील बनाने गए थे, बर्फबारी में फंसे और जान चली गई, 4 दिन रखवाली करता रहा कुत्ता

हिमाचल प्रदेश में दोे भाई रील बनाने बर्फबारी में ही बाहर निकल गए। इस दौरान उनके साथ एक पिट-बुल कुत्ता भी था और वह तार दिन तक शवों की रखवाली करता रहा।

Dog in Snow

बर्फबारी में शल की रखवाली करता कुत्ता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी हुई है और लोगों को राहत मिली है। बर्फबारी कुछ लोगों के लिए राहत लेकर जरूर आई लेकिन कुछ लोगों के लिए यह आफत बन गई। बर्फबारी के कारण हिमाचल के एक गांव में मातम छा गया। हिमाचल के चंबा जिले के जनजातीय इलाके भरमौर दो लड़के लापता हुए और चौथे दिन उनकी लाश बर्फ में मिली। इस दौरान उनका पालतू कुत्ता चार दिन तक उनके शव की रखवाली करता रहा।  

 

बर्फबारी के बावजूद दो भाई भरमाणी देवी मंदिरी की ओर वीडियो शूट करने के लिए गए थे। दोनों भाईयों के साथ उनका कुत्ता भी गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों भाई घर नहीं लौटे तो उनके परिवार को चिंता होने लगे। इसके बाद उनको फोन किया गया लेकिन फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने प्रशासन से मदद मांगी। 

 

यह भी पढ़ें: ना थाली, ना प्लेट, गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को कागज पर परोस दिया हलवा-पूड़ी

सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

बर्फबारी के कारण उन दोनों भाईयों की तलाश करना भी बहुत मुश्किल था। पुलिस प्रशासन और आम लोगों के लिए बर्फ के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाना मुश्किल था। ऐसे में सेना ने मोर्चा संभाला। सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इससे पहले एनडीआरएप, पर्वतारोही पुलिस और स्थानीय लोग भी तलाशी अभियान चला चुके थे। सर्च ऑपरेशन में ड्रॉन का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन करीब चार दिन तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

बर्फ में दबे मिले शव

हिमाचल में लगातार बर्फबारी जारी है। जिस जगह पर उन दोनों भाईयों के शव थे वहां भी बर्फबारी हो रही थी। मौसम साफ होने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज किया तो दोनों भाईयों के शव मिले। जहां से यह शव बरामद किए गए वहां चार से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि, सेना ने शवों को बरामद कर लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत में फैल रहा निपाह वायरस, एशियाई देशों के एयरपोर्ट पर कोविड जैसी चेकिंग

शव की रखवाली करता रहा कुत्ता

दोनों भाई जब घर से निकले तो उनका पालतू पिट-बुल कुत्ता भी उनके साथ गया था। चार दिन तक कुत्ता और दोनों भाई लापता रहे। जब प्रशासन को शव मिला तो कुत्ता वहीं जिंदा उन शवों की रखवाली कर रहा था। चार दिनों तक बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में कुत्ता अपने मालिक के शव के पास से हिला नहीं। बताया जा रहा है कि जब रेस्क्यू टीम पहुंची तो कुत्ता उन्हें भी शवों के पास नहीं आने दे रहा था। टीम ने काफी संघर्ष के बाद कुत्ते को काबू में किया और शव बरामद किए। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap