आज के समय में एक आम इंसान कितनी मुसीबतों का सामना करे? घर की सबसे बुनियादी जरूरत रसोई गैस मिल नहीं रही है। लोगों को बुकिंग में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोग इसे परेशानी नहीं, सिस्टम की खामी करार दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गैस की भारी कमी को देखते हुए कहा जा रहा है कि 'गैस नहीं मिल रही है, तो दही-चूड़ा खाकर काम चलाओ।'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मजदूरों के समूह को निर्देश दे रहा है। शख्स बताता है कि रसोई गैस मिल नहीं रही है, इसलिए दही चूड़ा खाकर काम चलाना चाहिए। इस पूरे संकट की सबसे बड़ी वजह दुनिया के दूसरे देशों में चल रही लड़ाई है। ईरान और इराक जैसे देशों के बीच छिड़े युद्ध ने पूरी दुनिया का बजट बिगाड़ दिया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही दुनिया के 20 फीसदी पेट्रोलियम और गैस उत्पादों का कारोबार होता है। अब युद्ध की वजह से वहां से गैस आना बंद हो गई है। जब इन बड़े देशों में हालात बिगड़ते हैं, तो उसका सीधा असर हमारी रसोई के सिलेंडर पर पड़ता है। सप्लाई रुकने की वजह से हर तरफ गैस की भारी किल्लत हो गई है।
यह भी पढ़ें: रील बनाते समय सीने पर रखी बंदूक और चला दी, तुरंत हो गई मौत
महंगाई की मार और सामानों के बढ़ते दाम
गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई और ज्यादा बढ़ गई है। जब ट्रक और गाड़ियों का ईंधन महंगा होता है, तो सामान को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने का खर्चा भी बढ़ जाता है। इसी वजह से दाल, चावल, तेल और सब्जियों की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो में दही-चूड़ा खाने की बात इसलिए कही गई है क्योंकि इसे बनाने के लिए गैस जलाने या खाना पकाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे गैस की बचत हो सके।
यह भी पढ़ें: बीच में छोड़ दिया हैंडपंप और बना दी सड़क, इंजीनियरों का कारनाम देख सब हैरान
आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ
युद्ध और दुनिया भर के संकटों की वजह से कच्चा तेल महंगा हो गया है, जिससे बाजार के हालात बिगड़ रहे हैं। आम आदमी को अब न केवल गैस की कमी झेलनी पड़ रही है, बल्कि उसे हर छोटी-बड़ी चीज के लिए पहले से कही ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। महंगाई और सामान की कमी ने गरीब और माध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। अगर आने वाले दिनों में सप्लाई ठीक नहीं हुई, तो यह मुश्किल और ज्यादा बढ़ सकती है।