logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बीच में छोड़ दिया हैंडपंप और बना दी सड़क, इंजीनियरों का कारनाम देख सब हैरान

मिर्जापुर में PWD ने सड़क के बीच खड़े हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क बना दी। इंजीनियरों की यह बड़ी लापरवाही अब किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है।

handpump on the road

सड़क के बीच में छोड़ दिया हैंडपंप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों और ठेकेदार की एक बेहद हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा के पास सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच एक चालू हैंडपंप को हटाए बिना ही पूरी सड़क बना दी गई है। विभाग के इस अजीबोगरीब कारनामे की वजह से अब यह हैंडपंप राहगीरों के लिए मौत का जाल बन गया है और किसी भी वक्त बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

 

सड़क निर्माण के दौरान कायदे से रास्ते में आने वाले हैंडपंप को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए था लेकिन इंजीनियरों और ठेकेदार ने अपना खर्च बचाने और दिखावटी काम करने के लिए इसे वैसे ही छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि इस चालू हैंडपंप के चारों तरफ डामर की सड़क बिछा दी गई और उसे वहां से हटाने की जहमत तक नहीं उठाई गई जिससे विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: वर्दी वाला निकला धोखेबाज, शादी से मुकरा सिपाही तो महिला ने लगाई फांसी

चैत्र नवरात्रि में होने वाली भीड़ के लिए बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान विध्यांचल धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से गुजरते हैं। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह हैंडपंप दिखाई नहीं दोगा जिससे बड़ी दुर्घटना होने की पूरी उम्मीद है। आरोप लगाया है कि अधिकारियों को खुश करने के चक्कर में बिना किसी सही प्लानिंग के इस सड़क का निर्माण कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: रील बनाते समय सीने पर रखी बंदूक और चला दी, तुरंत हो गई मौत

जल्दबाजी में किया गया काम

चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए इस सड़क का काम जल्द बाजी में पूरा किया गया था। जिला प्रशासन और बड़े अधिकारियों को खुश करने के दबाव में ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर बस सड़क तैयार करने पर ध्यान दिया। अब इस मामले की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसके बाद स्थानीय प्रशासन से तुरंत इस हैंडपंप को हटवाने की मांग की जा रही है।

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें