logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चीन में तेल मिल रहा है? पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों ने खोल दी ड्रैगन की पोल

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां पेट्रोल भरवाने के लिए फ्यूल स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

China petrol

चीन की वायरल फोटो। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

ईरान में जारी अमेरिकी और इजरायली हमलों ने पूरे विश्व में एनर्जी की किल्लत पैदा कर दी है। दर्जनों देशों को एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी झेलनी पड़ी रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, जिसकी वजह से देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर लोगों को समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। शहरों और कस्बों में लोग लाइनों में लगे हुए सिलेंडर लेने की अपनी बारी की इंतजार कर रहे हैं।

 

इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आनी शुरू हो गईं कि पड़ोसी देश चीन में किसी भी प्रकार के पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। लाइनें तो सिर्फ भारत में ही लग रही हैं, लेकिन इस बीच इसकी सच्चाई खुलकर सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें: शराब पीकर ऑटो में बैठ महिला पर किया पेशाब, लोगों ने पीटकर मार डाला

चीन में पेट्रोल भरवाने की लिए लाइन

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लल हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन के एक शहर में सड़क पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं।  

 

 

 

नानजिंग शहर की बताई जा रही वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है वह नानजिंग शहर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंपों के सामने गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। दरअसल, ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: वर्दी वाला निकला धोखेबाज, शादी से मुकरा सिपाही तो महिला ने लगाई फांसी

 

इस बीच चीन की शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार ने रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल कड़ा कर दिया है। बीजिंग ने अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया है।


और पढ़ें