logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गॉडजिला' फिल्म की कहानी बताई, जापानी शख्स को हुई जेल, 6 लाख भी देने पड़े

जापान में एक वेबसाइट एडमिन को 'गॉडजिला' फिल्म की स्पॉइलर ऑनलाइन पोस्ट करने के जुर्म में डेढ़ साल की जेल और करीब 6 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

Japanese website admin jailed fined 6 lakh for share Godzilla spoilers online

फिल्म गॉडजिला माइनस वन सीन, Photo Credit: GODZILLA_NEXUS/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अगर आपको भी फिल्म देखकर आने के बाद उसका 'सस्पेंस' सोशल मीडिया पर बताने की आदत है, तो सावधान हो जाइए। जापान से एक ऐसी खबर आई है जो दुनियाभर के मूवी लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को हैरान कर देगी। जापान की एक अदालत ने एक शख्स को फिल्मों और एनिमे के स्पॉइलर ऑनलाइन पोस्ट करने के जुर्म में डेढ़ साल की जेल और करीब 6 लाख रुपये के भारी-भरकम जुर्माने की सजा सुनाई है।

 

यह मामला 39 वर्षीय वतारू ताकेउची से जुड़ा है, जो एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट चलाते थे। ताकेउची ने अपनी साइट पर सुपरहिट फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' और 'ओवरलॉर्ड III' की पूरी कहानी, महत्वपूर्ण डायलॉग और तस्वीरों के साथ सार्वजनिक कर दी थी। टोक्यो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इसे जापान के कॉपीराइट कानून का गंभीर उल्लंघन मानते हुए फैसला सुनाया है।

 

यह भी पढ़ें: चटाई, चप्पल, हेयरड्रायर, सब चुरा रहे थे, बाली में पकड़े गए हिंदुस्तानी टूरिस्ट

क्या है पूरा मामला?

गॉडजिला के मालिक टोहो और ओवरलॉर्ड के पब्लिशर कादोकावा शोटेन ने वतारू ताकेउची के खिलाफ संयुक्त मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि ताकेउची ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म की कहानी बताने के लिए 3,000 से अधिक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह कहानी इतनी विस्तार में थी कि उसे पढ़ने के बाद दर्शकों को सिनेमाघर जाने या फिल्म देखने की जरूरत ही महसूस नहीं होती थी। इसे 'फेयर यूज' के दायरे से बाहर और ओरिजिनल कंटेंट का 'अनाधिकृत रूपांतरण' माना गया।

स्पॉइलर बेचकर कमाए करोड़ों

जांच के दौरान जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई वह थी ताकेउची की कमाई। वह सिर्फ शौक के लिए स्पॉइलर नहीं लिख रहा था, बल्कि उसने इसके जरिए विज्ञापनों से मोटी कमाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में ही उसने अपनी वेबसाइट से करीब 2.23 करोड़ रुपये कमाए थे। द वर्ज में छपे बयान में कॉपीराइट संस्था CODA ने कहा कि किसी की कड़ी मेहनत को बिना अनुमति व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है, जिसे अब तक लोग बहुत हल्के में लेते आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: X पर वीडियो पोस्ट कर फंस गई मधु किश्वर, घर जाकर पुलिस ने थमा दिया नोटिस

 

अदालत ने अपने फैसले में साफ किया कि 'स्पॉइलर साइट्स' फिल्म उद्योग को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर बड़ी फिल्मों के लीक और क्लाइमेक्स वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। कानूनी जानकारों का मानना है कि इस फैसले के बाद अब इंटरनेट पर फिल्मों की रिव्यू या कहानी बताने वालों को भी बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Related Topic:#Viral News#Japan

और पढ़ें