logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूनिवर्सिटी की कैंटीन के खाने में मिली छिपकली, स्टाफ ने खाकर बताया शिमला मिर्च

भोपाल की RGPV यूनिवर्सिटी की कैंटीन में छात्रों ने खाने में मरी हुई छिपकली होने का दावा किया। इस आरोप को गलत साबित करने के लिए कैंटीन स्टाफ ने उस टुकड़े को उठाया और सबके सामने खा लिया।

Lizard found in RGPV university canteen food in Bhopal

छात्र ने खाने में छिपकली मिलने का दवा किया। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में छिपकली मिली, जबकि कैंटीन स्टाफ ने इस दावे को नकारने के लिए खाकर दिखाया और इसे शिमला मिर्च बताया है।

 

घटना 18 मार्च की बताई जा रही है, जब छात्र कैंटीन में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सब्जी में एक संदिग्ध चीज दिखाई दी। छात्रों का कहना है कि देखने में वह छिपकली जैसी लग रही थी। उन्होंने तुरंत इस बारे में कैंटीन कर्मचारियों को जानकारी दी। साथ में छात्रों ने वीडियो भी बनाया।

 

यह भी पढ़ें: 'गैस नहीं मिल रही, दही चूड़ा खाओ', मजदूरों को सुपरवाइजर की सलाह, वीडियो वायरल

 

छात्रों के मुताबिक, जानकारी मिलने के बाद कैंटीन के एक कर्मचारी ने वह संदिग्ध टुकड़ा उठाया और सबके सामने खा लिया। इसके अलावा, उसने दावा किया कि वह छिपकली नहीं बल्कि शिमला मिर्च का टुकड़ा था। इस घटना से स्टूडेंट्स में गुस्सा फैल गया और मामला बिगड़ गया।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। RGPV के निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि छात्रों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि लापरवाही साबित होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा, नारियल से सिर पर मार दिया

दूसरी ओर, कैंटीन संचालक ने छात्रों के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि खाने में कोई छिपकली नहीं थी और जो वस्तु दिखाई गई वह सिर्फ शिमला मिर्च का हिस्सा था।


और पढ़ें