logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा, नारियल से सिर पर मार दिया

महाराष्ट्र के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 Maharashtra temple priest kick devtees

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है, जहां मंदिर के 15 से 20 पुजारियों ने मिलकर 2 श्रद्धालुओं पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए और नारियल से सिर पर वार किया है। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

 

यह घटना कोल्हापुर के ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में ही पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं की पिटाई की गई। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पुजारियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और झगड़े की वजह तलाश रही है।

 

यह भी पढ़ें: कहीं फूल बरसे, कहीं चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, ईद पर कहां कैसा है हाल?

 

वायरल वीडियो में क्या है?

मारपीट के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुजारियों का एक समूह दो श्रद्धालुओं को पीट रहा है। कोई थप्पड़ मार रहा है, तो कोई लात चला रहा है। इतना ही नहीं, एक पुजारी श्रद्धालु के सिर पर नारियल से वार करता भी दिख रहा है।

 

 

श्रद्धालुओं ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कई लोग मौके पर मौजूद हैं लेकिन कोई भी झगड़ा सुलझाने की कोशिश नहीं कर रहा है। वहीं कुछ लोग मदद करने की बजाय वीडियो बना रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है कि पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं को इस तरह पीटना बिल्कुल गलत है, जबकि कुछ लोग इसका मजाक भी बना रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: चप्पल लेकर दौड़ी महिला, तमाचे जड़े, पार्टी बैठक में पिटे BJP के पदाधिकारी


‘ज्ञानी पुरुष’ नाम के एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धालुओं के दिमाग से भगवान का भूत उतारना जरूरी है, पुजारी इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।' वहीं रंजीत ’नाम के एक अन्य यूजर ने विरोध जताते हुए लिखा,'यह पंडित नहीं, गुंडे हैं। भगवान की सेवा करने वाला प्यार से बात करता है, नफरत से नहीं।'

मारपीट क्यों हुई?

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। झगड़े की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पुजारियों और श्रद्धालुओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


और पढ़ें