logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोशल मीडिया पर गोबर के उपलों की तेजी से मांग क्यों होने लगी है?

लोगों को चिंता सताने लगी है कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिला तो घर में खाना कहां और कैसे बनेगी? इन चिंताओं के बीच सोशल मीडिया पर लोग गोबर के उपले की मांग करने लगे हैं।

Gobar upla

गोबर के उपले। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पूरे देश में ईंधन की कमी की खबरों के बीच शहर से लेकर कस्बों तक गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़े लोगों की कतारें लगी हैं। इसकी फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। कई जगहों से गैस सिलेंडर की लाइनों में लगे लोगों के बीच हाथापाई की भी खबरें सामने आई हैं। अब, लोगों को चिंता सताने लगी है कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिला तो घर में खाना कहां और कैसे बनेगी? इन चिंताओं के बीच सोशल मीडिया पर लोग गैस की किल्लत को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

इसके साथ ही लोग गैस सिलेंडर ना मिलने की स्थिती में उपाय खोजने लगे हैं। इसके लिए लोग पुरानी परंपराओं की ओर लौटने की बात करने लगे हैं, जिससे कि घर में खाना बनाने में कोई दिक्कत परेशानी ना आए। दरअसल, देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लकड़ी और गोबर के उपलों से पारंपरिक तौर से खाना पकाया जाता है। गांवों में गैस सिलेंडर नहीं आने से पहले मिट्टी के चुल्हों पर ही खाना पकाया जाता रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप और गैस के लिए लंबी लाइनें, देशभर में अफरा-तफरी; अब मिलेगा कैरोसिन?

लोगों को नहीं मिल रही LPG गैस

ऐसे में इस समय जब शहरों और कस्बों में लोगों को LPG गैस नहीं मिल रही है तो गोबर से बने उपलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग गोबर के उपलों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 

लोगों ने 'गैस' पर ली चुटकी

'एक्स' पर एक अवनी सिंह की यूजर ने उपले की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिलेंडर की चिंता तुम्हें होगी लाडले, हमारे यहां तो स्टॉक फुल है।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'उपले' का नाम गैस रखा देना चाहिए। 

 

 

 

 

एक यूजर ने लिखा कि किसी को उपले चाहिए हो तो हमसे संपर्क करें। इसी तरह से एक्स से लेकर फेसबुक पर लोग उपले की फोटो डालकर गैस सिलेंडर के संकट को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 

 

देश में क्यों पैदा हुआ गैस संकट?

दरअसल, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर संयुक्त रूप से 26 फरवरी को ईरान के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लहा अली खामेनेई को मार दिया गया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए, सऊदी अगर, कुवैत, यूएई, ओमान आदि देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए होमुर्ज स्ट्रेट को बंद कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं', गैस संकट के बीच PM मोदी का देश को भरोसा

 

होमुर्ज स्ट्रेट वह क्षेत्र है, जहां से पूरी दुनिया का 20 फीसदी क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस सप्लाई होती है। इसी क्षेत्र से भारत में भी क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस आती है, मगर इसके बेद होने से भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है।


और पढ़ें