मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना घटी। यहां इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक युवक के हाईटेंशन तार को छू गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, गुरुवार को इटारसी रेलवे स्टेशन पर आउटर में मंगला एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान एक सिरफिरा युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ते ही नीचे खड़े लोग उससे उतरने के लिए चिल्लाने लगे। इतने में कोई समझ पाता कि युवक का सिर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: ट्रेन के डिब्बे को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया, अब रेलवे ने लिया सख्त एक्शन
करंट लगते ही जोरदार धमाका
युवक के सिर पर हाई वोल्टेज का करंट लगते ही जोरधार तेज धमाका हुआ। युवक किसी बाम की तरह जलते हुए फट गया और वह ट्रेन की छत से नीचे गिर गया। इस पूरे वाकये की वीडियो वहां खड़े लोगों ने बना लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मृतक युवक की हुई पहचान
मृतक युवक की पहचान 28 साल के धन बहादुर के तौर पर हुई है। धन बहादुर नेपाल का रहने वाला था। वह मजदूरी करने के लिए अपने देश से भारत आया था। जानकारी के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ में गोवा जा रहा था। धन बहादुर के साथ में उसकी पत्नी नेहा और उसके दो छोटे बच्चे यात्रा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: समोसा खाने के लिए लोको पायलेट ने ट्रेन रोक दी? रेलवे विभाग को देनी पड़ी सफाई
हालांकि, युवक ट्रेन की छत पर क्यों चढ़ा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।