logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुहागरात से पहले ही आ धमकी सहेली, पति बताकर ले गई दुल्हन

मेरठ में एक समलैंगिक युवती ने गाजियाबाद के एक युवक से शादी की लेकिन अगले दिन वह अपनी सहेली पति के साथ घर छोड़कर चली गई।

Meerut lesbian marriage

दोनों समलैंगिक सहेली। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मेरठ में एक समलैंगिक युवती ने गाजियाबाद के एक युवक से धूमधाम से शादी कर ली, अगले दिन लड़का विदाई करवाकर दुल्हन अपने घर गाजियाबाद ले आया। मगर, इसमें ट्विस्ट तब आ गया जब उसी दिन सुहागरात से पहले ही दुल्हन को खुद की पत्नी बताने वाली युवती दूल्हे के घर पुलिस लेकर पहुंच गई।

 

दरअसल, दुल्हन के परिजनों ने 6 जुलाई को गाजियाबाद के युवक से शादी कर दी थी। लड़की ने बिना विरोध किए लड़के से शादी भी कर ली। दोनों तरफ के परिजन काफी खुश थे लेकिन दोनों परिवारों की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 

 

यह भी पढ़ें: 'दाढ़ी रखो, टोपी रखो, चरित्र तो पूर्वजों जैसा रखो...', क्या बोल गए रामदेव?

घंटों तक किया हंगामा

खुद को दुल्हन की पति बताने वाली युवती लड़के के घर आकर पुलिस के सामने घंटों तक हंगामा करती रही। पति होने का दावा करने वाली युवती ने दावा किया कि उन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर रखा है। ऐसे में दोनों कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं।

 

 

 

दूल्हे ने दुल्हन को किया विदा

आखिरकार दूल्हे ने दुल्हन को सहेली पति के साथ विदा कर दिया। दावा है कि दूल्हे की सुहागरात भी नहीं मन पाई थी उससे पहले ही दुल्हन को उसका समलैंगिक पति लेकर चला गया।

 

यह भी पढ़ें: 1 लाख की सैलरी मिलना आपको आलसी बना देता है? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं

दुल्हन ने कहा है कि उसकी ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि ससुराल वालों ने कहा है कि उसकी मर्जी है- चाहे तो वह ससुराल में रह सकती है और चाहे तो अपने लड़की पति के साथ कहीं भी जा सकती है। दुल्हन ने कहा कि वह अपने माता-पिता के घर भी नहीं जाना चाहती।

 

दुल्हन ने पुलिस और समाज के सामने स्वीकर करते हुए कहा है कि वह अपनी लड़की दोस्त के साथ रिश्ते में है और वह उसी के साथ जाना चाहती है।


और पढ़ें