logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेन किलर बता मुहर्रम में बांट दी चूहे मारने की दवाई, मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके मंसूबे के पीछे क्या कोई विदेशी साजिश काम कर रही थी।

Muharram PTI

मोहर्रम के जुलूस में मातम मनाते लोग। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुहर्रम जुलूस के दौरान एक शख्स ने दर्द निवारक दवाई बताकर चूहा मारने की दवा बांट दी। कैप्सूल के भीतर चूके मारने की दवाई थी। बड़े नरसंहार को अंजाम देने की कोशिश कर रहे इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फैयाज प्रेमजी पुणे का रहने वाला है। उसकी उम्र 39 वर्ष साल है।

फैयाज प्रेमजी ने ऑनलाइन 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगवाई थी। यह चूहा मारने की जहरीली दवा है। उसने 30,000 खाली कैप्सूल मंगाए थे। मुंबई के एक गेस्ट हाउस में 15 दिनों से रहकर वह हर कैप्सूल में 1 ग्राम जिंक फॉस्फाइड भर रहा था।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में क्रेन से कार को लटकाकर किया ब्लास्ट, मुहर्रम जुलूस का खौफनाक वीडियो

बुर्के में थी साथी, मिलकर बांट दिया जहर

जुलूस नूर बाग, डोंगरी से शुरू होकर हैनकॉक ब्रिज होते हुए रहमत बाग कब्रिस्तान जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुर्का पहनी एक महिला और अन्य लोगों के साथ फैयाज ने कैप्सूल बांटे। लोगों को उसने बताया कि ये पेन किलर हैं।

कैसे साजिश से उठा पर्दा?

कुछ लोगों ने पेन किलर समझकर कैप्सूल खा लिया। कई लोगों को उल्टी, बेचैनी और बेहोशी जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 14,900 भरे हुई कैप्सूल मिले। बाकी कैप्सूल और सामान की भी तलाश जारी है। 

जिंक फॉस्फाइड के खतरे क्या हैं?

जिंक फॉस्फाइड पेट में जाकर जहरीली गैस छोड़ती है, जिससे गंभीर जहर फैल सकता है और जान भी जा सकती है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से बड़ी त्रासदी टल गई। 

यह भी पढ़ें: मुहर्रम के पवित्र महीने में क्या करें और किन कामों से बचें? कुरआन से समझिए

कौन है फैयाज?

फैयाज पुणे के विमान नगर में रहता है और अपने पिता के साथ पेंट का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जहर खुरानी समेत भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया है। फॉरेंसिक लैब में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

Related Topic:#mumbai news

और पढ़ें