logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नशा इतना कि धूल में पड़े मिले दरोगा, Video वायरल; SSP ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरनगर में दरोगा चौबे सिंह की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। मगर, वह ड्यूटी में जाने की बजाय शराब पीकर जमीन पर लेट गए।

Fugana Police Station

नशे की हालत में दरोगा। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एक मंच पर थे। दोनों शीर्ष नेताओं के लिए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में दरोगा चौबे सिंह भी थे, मगर अब उनको लापरवाही बरतने वाले के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

 

दरअसल, दरोगा चौबे सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दरोगा जी शराब के नशे में जमीन पर लेटे हुए हैं। उन्हें बिलकुल भी होश नहीं है कि वह कहां हैं। चौबे सिंह पास ही मौजूद पुलिस वालों से पूछते हुए सुनाई के रहे हैं कि 'मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।' इसपर एक सिपाही कहता है, 'तुम खड़े कहां हो, पड़े हो।' 

 

यह भी पढ़ें: 'बूथ अध्यक्ष को मारेंगे तो बचेगा कौन...', यूपी BJP में एक एनकांउटर पर मचा बवाल

फुगाना थाने में तैनात है दरोगा

दरोगा चौबे सिंह मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने में तैनात हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उनपर कार्रवाई की। उन्हें अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: आंबेडकर की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने गए सपा के नेता, पुलिस ने रोका, हंगामा मच गया

अर्धनग्न अवस्था में पाए गए

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोमवार को मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के दौरान सामने आया। चौबे सिंह तहसील सदर परिसर के फैमिली कंपाउंड के पास नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पाए गए थे। एक वायरल वीडियो में वह मिट्टी में लोटपोट होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी खाकी वर्दी की स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी शर्ट गायब थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा और हलचल बनी रही।

 

जानकारी के मुताबिक, दरोगा चौबे सिंह की ड्यूटी खालापार थाना क्षेत्र में वीआईपी सुरक्षा में लगाई गई थी। मगर, वह अपने ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय नशे की हालत में मिले।

Related Topic:#UP News#Viral News

और पढ़ें