logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रात 3 बजे गुल हुई बिजली, जनरेटर बंद मिला तो महिला ने लगातार जड़े 23 थप्पड़

नोएडा की सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में रात को बिजली गुल होने और जनरेटर बैकअप नहीं मिलने पर बवाल हो गया। गुस्साई महिला और उसके दोस्त ने मेंटेनेंस कर्मचारी को 23 थप्पड़ जड़ दिए।

Noida woman assaulted maintenance office staff of Supertech Capetown Society

मेंटेनेंस ऑफिस के स्टाफ पर हमला करती महिला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा की सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में बिजली कटने को लेकर देर रात जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि रात में बिजली गुल होने के बाद सोसाइटी में जनरेटर बैकअप भी नहीं मिला, जिससे एक महिला भड़क गई। गुस्से में महिला ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सोसाइटी के मेंटेनेंस कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों ने कर्मचारी को एक-दो नहीं, बल्कि 23 थप्पड़ जड़ दिए।

 

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे की है। अचानक बिजली कटने के बाद सोसाइटी के लोगों को जनरेटर से भी बिजली नहीं मिल सकी। इससे कुछ निवासी नाराज हो गए और शिकायत दर्ज कराने के लिए सीधे मेंटेनेंस कार्यालय पहुंच गए।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: ठेकेदार ने की सड़क की 'सर्जरी', दरारों को लोहे की छड़ों से दिए 'टांके'

शिकायत करने पहुंचे, बहस के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी की निवासी ज्योति मिश्रा अपने दोस्त अमित के साथ मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचीं। यहां उनकी मुलाकात मेंटेनेंस कर्मचारी कमल से हुई। बिजली और बैकअप व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। चश्मदीदों के अनुसार, बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं निहंग सिख जिनके नाम पर उत्तराखंड में मचा बवाल? पंथ से इतिहास तक सब जानिए

वायरल वीडियो में दिखी मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति मिश्रा और अमित को कर्मचारी कमल से बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अमित कथित तौर पर कर्मचारी को पकड़ता दिखाई दे रहा है, जबकि ज्योति उसके सिर और कंधे पर लगातार थप्पड़ और मुक्के मारती नजर आती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कर्मचारी को करीब 23 थप्पड़ मारे। वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के अन्य निवासियों में भी नाराजगी देखी गई और घटना से तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्योति मिश्रा और अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने प्रेमी संग लिए मंदिर में 7 फेरे, परिवार ने खुद करवाई शादी

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या या शिकायत का समाधान कानून और बातचीत के जरिए करें, क्योंकि हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें