logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्टेज पर चढ़े दारोगा, महिला डांसर को थप्पड़ मारा; बेगूसराय में हंगामा

बेगुसराय में दशहरा के जागरण में डांस बंद कराने पहुंचे एक दरोगा ने महिला डांसर को थप्पड़ मार दिया। पूरे विवाद के बाद SP के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

news image

AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के बेगुसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दशहरा जागरण के दौरान एक दरोगा और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बवाल हो गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एक दरोगा ने मंच पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ जड़ दिया। दरोगा के हरकत का विरोध करने पर आयोजक का कॉलर पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और जमकर हंगामा करने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  

 

इसके बाद दरोगा ने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों पर तान दी और उन्हें धमकाने लगा। बेगुसराय के SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर  DSP के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है। 

 

यह भी पढ़ें: साड़ी पहन IPS अंकिता शर्मा ने चलाया AK-47, आर्मी के पूर्व अधिकारी ने गिनाई गलती

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना मुफस्सिल इलाके के पानगाछी चौक पर स्थित मां वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की है। 19 अक्टूबर की रात मंदिर समिति की तरफ से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग आए हुए थे। रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। 

 

 

सुबह करीब 3 बजे जब कार्यक्रम खत्म होने की कगार पर था तब मंच पर फिल्मी गानों पर डांस शुरू हो गया। इसी दौरान गश्त पर निकले दारोगा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद वह सीधे स्टेज पर चढ़ गए और स्टेज पर डांस कर रही एक महिला के सिर पीछे से थप्पड़ मार दिया। डांसर डरकर पीछे हटी तो हाथ में माइक लिए आयोजक बीच-बचाव करने आए। दरोगा ने उनसे भी गाली-गलौज की और कॉलर पकड़कर मंच से नीचे गिरा दिया। 

भीड़ पर तानी पिस्टल

पुलिस की इस हरकत से वहां मौजूद लोग भड़क गए और मंच के आसपास की कुर्सियां फेंकने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने दारोगा को घेर लिया। खुद को घिरता देख दारोगा ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाली और भीड़ की तरफ तान दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

 

यह भी पढ़ें: DLF कैमेलियाज पहुंचने पर अश्नीर ग्रोवर को कारोबारी ने क्यों दिया नौकरी का ऑफर?

 

इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद SP मनीष ने बताया कि मंदिर में गलत तरह का डांस कराया जा रहा था, जिसे बंद कराने पुलिस गई थी। हालांकि, दारोगा के रवैये और पिस्टल तानने की घटना की जांच के लिए सदर DSP प्रशांत कुमार की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें