logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साड़ी पहन IPS अंकिता शर्मा ने चलाया AK-47, आर्मी के पूर्व अधिकारी ने गिनाई गलती

अंकिता शर्मा वायरल वीडियो में AK-47 साड़ी पहनकर हवा में फायर करते नजर आ रही हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ में कसीदे बढ़ रहे हैं, कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

IPS Ankta Sharma

IPS अंकिता शर्मा शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छत्तीसगढ़ कैडर की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजनांदगांव के पुलिस लाइन में दशहरा के मौके पर हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उन्होंने AK-47 को उठाकर हवा में फायर किया है। अंकिता शर्मा साड़ी पहनकर पारंपरिक अंदाज में नजर आईं हैं। वह बंदूक उठाती हैं और हवा में दागने लगती हैं। करीब 9 राउंड की फायरिंग के बाद वहां उनके पीछे मौजूद कुछ लोग असहज नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा कि भारत की नारी है, शस्त्र और शास्त्र दोनों उठा रही है। कुछ लोगों ने लिखा कि सादी वर्दी में इस तरह की हरकतें आपत्तिजनक हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। कुछ ने हथियार की सुरक्षा और तय शूटिंग रेंज के बाहर फायरिंग को लेकर सवाल उठाए। 

लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों सेना से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने गोली चलाने पर कहा है कि इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं। IPS अंकिता शर्मा ने बंदूक चालाने को लेकर तय नियम और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत से किसी की जान भी जा सकती है। यह बंदूक चलाने का तय प्रोटोकॉल नहीं है। 

यह भी पढ़ें: चर्च में प्रार्थना कर रहे थे पादरी, सिर पर क्रूस गिरने से हुई मौत; Video वायरल

गलत क्या है?

लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों (रि.) ने गन फायरिंग में गलतियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा, 'किसी भी लोडेड बंदूक को चलाने का यह तरीका बेहद गलत है। बंदूक चलाते वक्त बरती गई सुरक्षा को हर तरह से तोड़ा गया है। हर दिशा में बंदूक से निशाना बनाया गया। जो लोग बंदूक चलाते वक्त आपके आसपास हैं, वह डरते नजर आ रहे हैं। सर्विस वेपन के साथ एक गैरकानूनी तरीके से सिविल ड्रेस में फायर नहीं किया जाना चाहिए।'

KJS ढिल्लों ने कुछ गलतियां गिनाईं हैं-

  • लोड किए गए हथियार को खतरनाक तरीके से संभाला गया है
  • हथियार संभालने से जुड़ी सुरक्षा के सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है
  • लोड किए गए हथियार को हर दिशा में घुमाया जा रहा है, पीछे खड़े लोग साफ तौर पर डरे हुए दिख रहे हैं
  • बिना अनुमति के गलत ड्रेस पहनकर सरकारी हथियार से फायरिंग करना गलत है
  • ट्रेनिंग अकादमियों में सिखाई गई हथियार संभालने की बुनियादी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है
  • ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकत से खुद को या दूसरों को चोट लग सकती है या जान भी जा सकती है
  • यह बिना जिम्मेदारी के अधिकार का बहुत ही बुरा प्रदर्शन है
  • अनुशासनहीनता की ऐसी हरकतों के लिए सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिसेस भविष्य में ऐसा दोबारा न हो

 

कौन हैं अंकिता शर्मा?

अंकिता शर्मा 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दुर्ग के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भिलाई से किया। टाइम्स ऑफ इंडिया एक रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 5 में उन्हें गणित में 50 में से सिर्फ 5 नंबर मिले थे। उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ी थी। वह खुद को शुरुआती सालों में औसत छात्रा बताती हैं।

कक्षा 9 में उन्होंने कॉमर्स चुना और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने लगीं। कक्षा 10 में उन्हें 92 प्रतिशत और कक्षा 12 में 90 प्रतिशत अंक मिले। इसके बाद उन्होंने MBA में दाखिला लिया। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य होने के कारण उन्होंने कोर्स छोड़ दिया और UPSC की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में वे मेंस परीक्षा में 15 अंकों से अगले चरण के लिए चयनित होने से चूक गईं। दूसरे प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सकीं। उन्होंने तैयारी की रणनीति बदली और तीसरे प्रयास में 2018 में ऑल इंडिया रैंक 203 के साथ सफलता पाई।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने कुर्बानी दी है, नीतीश के लिए मर्डर कराए', वायरल हुआ अनंत सिंह का बयान

अब तक कैसा रहा है करियर?

अंकिता शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भाटापारा में तैनाती के साथ की। बाद में वह रायपुर के आजाद चौक इलाके में सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रहीं। मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार वे जिले की पहली महिला SP बनीं। वह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कार्रवाई से भी जुड़ी रही हैं। हालिया वीडियो के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें